Skip to main content

प्रदेश रूचि

छत्तीसगढ़ की दो बेटियां भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में, चीन में होने वाले एशिया कप में दिखाएंगी दमआधी रात में दुकान ध्वस्त करने का आरोप: कोर्ट के आदेश पर उठे सवाल, तहसीलदार के फैसले के बाद निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांगडौंडीलोहारा में 25 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रस्तावित दौरा, 5 हजार महिलाओं के सम्मान की तैयारीखेल प्रतिभाओं को सरकार का बड़ा तोहफा: 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिली शासकीय सेवा में नियुक्ति, बालोद के खिलाड़ियों ने भी बढ़ाया जिले का मानबालोद आबकारी विभाग में बड़ी कार्रवाई: उप निरीक्षक आशा राम शाक्य निलंबित, सहायक जिला आबकारी अधिकारी निलोफर जैन पर विभागीय कार्रवाई का प्रस्ताव

*28 जुलाई हरेली तिहार के दिन स्कूलों में आयोजित होगी गेड़ी नृत्य एवं गेड़ी प्रतियोगिता…मुख्यमंत्री ने मंत्री परिषद की बैठक में दिए निर्देश…छत्तीसगढ़ की संस्कृति को बढ़ावा देने की पहल*

 

रायपुर, – मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने राज्य के सभी स्कूलों में आगामी 28 जुलाई को हरेली पर्व के अवसर पर पूरे प्रदेश के स्कूलों में विद्यार्थियों के मध्य गेड़ी नृत्य एवं गेड़ी प्रतियोगिता का आयोजन करने के निर्देश दिए हैं। इसका उद्देश्य छत्तीसगढ़ की कला और संस्कृति को प्रोत्साहित करना तथा आगे बढ़ाना है। आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित मंत्री परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री श्री बघेल ने हेरली पर्व को राज्य में परंपरागत ढंग से मनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने हरेली पर्व के अवसर पर विशेष रूप से आयोजित होने वाले गेड़ी न ृत्य एवं गेड़ी प्रतियोगिता का आयोजन स्कूलों में करने को कहा है।

छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के लम्बे अर्से के बाद भी राज्य की सांस्कृतिक विविधताओं और गौरवशाली परंपराओं को सहजने और संरक्षित करने की दिशा में अपेक्षित कार्य नहीं हो सका। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ की परंपराओं, संस्कृति और लोककला को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!