Skip to main content

प्रदेश रूचि

प्रदेशरूचि खबर का असर…छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाला शिक्षक होगा निलंबित…. कलेक्टर ने दिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश …दोषी व्याख्याता के निलंबन और संस्था के प्राचार्य व व्याख्याताओं के संचयी प्रभाव से 02 वेतन वृद्धि रोकने की अनुशंसा

 

बालोद -बालोद जिले के गुरुर ब्लाक अंतर्गत मोखा हाईस्कूल के शिक्षक पर छात्राओं से छेड़खानी मामले को लेकर प्रदेशरूचि के खबर का असर हुआ है खबर प्रकाशन के बाद बालोद कलेक्टर जनमेजय महोबे ने गुरूर विकासखण्ड के शासकीय हाईस्कूल मोखा में छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की घटना की जानकारी  पर तत्काल संज्ञान में लिया और जॉच समिति गठित कर त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए।

छात्राओं से छेड़छाड़ मामला :- प्रदेशरूचि खबर के बाद शिक्षा विभाग हुआ सख्त..आरोपित शिक्षक हुआ अटैच, प्राचार्य को शोकाज….खुद डीईओ व बीइओ करेंगे मामले की जांच

 

जिला शिक्षा अधिकारी  प्रवास कुमार सिंह बघेल ने बताया कि कलेक्टर के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) गुरूर, जिला शिक्षा अधिकारी, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी गुरूर और तहसीलदार गुरूर की गठित जॉच समिति द्वारा आज प्रातः 10.30 बजे शासकीय हाईस्कूल मोखा में जॉच की गई। उन्होंने बताया कि जॉच में छात्र-छात्राओं एवं व्याख्याताओं के बयान लिए गए, जिसमें व्याख्याता (एल.बी.) कैलाश कुमार साहू को प्रथम दृष्टया छेड़छाड़ का दोषी पाया गया। जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए दोषी व्याख्याता के निलंबन की कार्यवाही हेतु संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ नवा रायपुर को पत्र लिखा गया।

*स्कुल खुलते ही शिक्षक की घिनौनी करतूत आया सामने…शिक्षक की हरकत से छात्राएं और पालक परेशान, टीसी निकालने की आ गई नौबत, छात्राओं ने शिक्षक पर लगाए छेड़खानी का आरोप…बालोद जिले के इस स्कूल का मामला….देखे वीडियो*

उन्होंने बताया कि संस्था के प्राचार्य एवं व्याख्याताओं को इस घटना की जानकारी होने के उपरांत भी उच्च कार्यालय को जानकारी नहीं दिए जाने के कारण संस्था के प्राचार्य एवं समस्त व्याख्याताओं के संचयी प्रभाव से 02 वेतनवृद्धि रोकने की अनुशंसा संचालनालय, छत्तीसगढ़ नवा रायपुर से की गई है। जिला शिक्षा अधिकारी ने ऐसी घटनाओं की रोकथाम हेतु जिले के समस्त प्राचार्य एवं विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर तत्काल संस्था में शिक्षकों की बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!