Skip to main content

प्रदेश रूचि

छत्तीसगढ़ की दो बेटियां भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में, चीन में होने वाले एशिया कप में दिखाएंगी दमआधी रात में दुकान ध्वस्त करने का आरोप: कोर्ट के आदेश पर उठे सवाल, तहसीलदार के फैसले के बाद निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांगडौंडीलोहारा में 25 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रस्तावित दौरा, 5 हजार महिलाओं के सम्मान की तैयारीखेल प्रतिभाओं को सरकार का बड़ा तोहफा: 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिली शासकीय सेवा में नियुक्ति, बालोद के खिलाड़ियों ने भी बढ़ाया जिले का मानबालोद आबकारी विभाग में बड़ी कार्रवाई: उप निरीक्षक आशा राम शाक्य निलंबित, सहायक जिला आबकारी अधिकारी निलोफर जैन पर विभागीय कार्रवाई का प्रस्ताव

बालोद में कोरोना के चौथे लहर की दस्तक…?…डेढ़ माह जिले के इस ब्लाक में 16 वर्षीय बालक हुआ कोरोना संक्रमित …

बालोद- क्या बालोद जिले में कोरोना की चौथी लहर ने दस्तक दे दी है। क्योंकि करीब डेढ़ महीने तक बालोद जिले में कोरोना से राहत मिली थी। लेकिन सोमवार को चौथी लहर की दस्तक हो गई। जिले के डोंडीलोहारा ब्लाक के ग्राम नाहदा निवासी 16 वर्षीय बालक को कोरोना पॉजिटिव मिले है। बालक को सर्दी खांसी की शिकायत के बाद नाहदा में एंटीजन किट से सैंपल जाँच हुई थी।जिसमे रिपोर्ट पाजिटिव आई हैं। जो कुछ दिन पहले रायपुर से लौटा था। कोरोना पॉजीटिव 16 वर्षीय बालक को जिला कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया हैं।जिले में विभागीय टीम ने कुल 227 सैंपल कलेक्ट किया। जिसमें एंटीजन किट से 115 सैंपल की जांच हुई। वहीं 112 सैंपल को आरटी-पीसीआर लैब में जांच के लिए भेजा गया है। अब तक कुल 29 हजार 364 संक्रमित मिल चुके हैं। जिसमें 28 हजार 889 डिस्चार्ज हो चुके है। कुल 6 लाख 19 हजार 271 सैंपल की जांच हो चुकी है।जिले में एक एक्टिव केस हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!