Skip to main content

प्रदेश रूचि

छत्तीसगढ़ की दो बेटियां भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में, चीन में होने वाले एशिया कप में दिखाएंगी दमआधी रात में दुकान ध्वस्त करने का आरोप: कोर्ट के आदेश पर उठे सवाल, तहसीलदार के फैसले के बाद निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांगडौंडीलोहारा में 25 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रस्तावित दौरा, 5 हजार महिलाओं के सम्मान की तैयारीखेल प्रतिभाओं को सरकार का बड़ा तोहफा: 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिली शासकीय सेवा में नियुक्ति, बालोद के खिलाड़ियों ने भी बढ़ाया जिले का मानबालोद आबकारी विभाग में बड़ी कार्रवाई: उप निरीक्षक आशा राम शाक्य निलंबित, सहायक जिला आबकारी अधिकारी निलोफर जैन पर विभागीय कार्रवाई का प्रस्ताव

*पलटवार- मुख्यमंत्री ने कश्मीर के हालात पर भाजपा को आईना दिखाया है..हिन्दू मारे जा रहे हैं और वोटों के सौदागर सो रहे हैं*

 

*मुख्यमंत्री ने कश्मीर के हालात पर भाजपा को आईना दिखाया है – कांग्रेस*

*हिन्दू मारे जा रहे हैं और वोटों के सौदागर सो रहे हैं*

रायपुर –  प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि कश्मीर में हो रहे हिंदुओं के कत्लेआम पर भाजपा और आरएसएस के मौन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आइना दिखा दिया तो सच सुनकर भाजपा तिलमिला गई है। विष्णुदेव साय मानसिक संतुलन खो बैठे। आखिर भाजपा कब तक हिंदुओं को धोखा देती रहेगी। कब तक उन्हें बलि का बकरा समझकर साम्प्रदायिकता की आग में झोंकती रहेगी। कश्मीर घाटी में हिंदुओं की हत्या हो रही है। धारा 370 हटने के बाद से ही कश्मीर हिंसा की आग में झुलस रहा है और वोटों के सौदागर घटिया राजनीति कर रहे हैं। इनका नीरो चैन से बंसी बजा रहा है। धारा 370 हटने पर कश्मीर में अमन चैन बहाल होने का दावा करने वाले जवाब दें कि ये क्यों हो रहा है? खुद को हिंदुओं के ठेकेदार मानने वाले अब खामोश क्यों हैं?

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा साम्प्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने और ध्रुवीकरण करने की राजनीति कर रही है। छत्तीसगढ़ के कवर्धा में इन्होंने शांति सौहार्द बिगाड़ने की साजिश रची। लेकिन यहां कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार में कानून का राज है। सारे फसादियों को सबक सिखाने के साथ छत्तीसगढ़ की शांति एकता भाईचारे को सुरक्षित रखा गया।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा ने कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाकर तीन हिस्सों में बंटवारा कर अपनी राजनीतिक मंसूबे को जरूर पूरा किया है। लेकिन 370 हटाने का लाभ कश्मीर वासियों को नहीं मिला। बल्कि भाजपा की घटिया राजनीति के चलते बीते महीने से कश्मीर सरकार नहीं है। भाजपा चाहती है कि कश्मीर में हिंदुओं हत्याओं पर भी अपनी राजनीति के घृणित मंसूबों को पूरा करना चाहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!