प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

*छग के गृहमंत्री के बड़े भाई भूपत साहू के निधन पर सूबे के मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर गहरा दुःख प्रकट किया..अंतिम संस्कार में आज सीएम सहित कई दिग्गज नेता होंगे शामिल*

 

बालोद- ,प्रदेश के गृह, जेल एवं लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू के बड़े भाई एवं दुर्ग जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता भूपत साहू का सोमवार को निधन हो गया….. उनका अंतिम संस्कार आज मंगलवार को बालोद जिला स्थित गृह ग्राम बासीन में किया जाएगा,,,,,,,,आज उनके अंतिम संस्कार में राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बधेल सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता व  जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे,,,,,,वही प्रदेश के कई विधायक व मंत्री भी सम्मिलित हो सकते है।

                 भूपत साहू कुछ महीनों से बीमार चल रहे थे…… स्वर्गीय  साहू बालोद जिला के मंडी अध्यक्ष सहित कांग्रेस कमेटी के विभिन्न पदों पर रहे हैं और बालोद जिला के प्रभावी राजनीतिज्ञों में उनकी गणना होती थी…… भूपत साहू अविभाजित मध्यप्रदेश के मंत्री रहे झुमुक लाल भेडिय़ा के कट्टर समर्थकों में गिने जाते थे….. भूपत साहू के निधन से बालोद जिले के कांग्रेस जनों में शोक की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!