Skip to main content

प्रदेश रूचि

छत्तीसगढ़ की दो बेटियां भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में, चीन में होने वाले एशिया कप में दिखाएंगी दमआधी रात में दुकान ध्वस्त करने का आरोप: कोर्ट के आदेश पर उठे सवाल, तहसीलदार के फैसले के बाद निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांगडौंडीलोहारा में 25 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रस्तावित दौरा, 5 हजार महिलाओं के सम्मान की तैयारीखेल प्रतिभाओं को सरकार का बड़ा तोहफा: 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिली शासकीय सेवा में नियुक्ति, बालोद के खिलाड़ियों ने भी बढ़ाया जिले का मानबालोद आबकारी विभाग में बड़ी कार्रवाई: उप निरीक्षक आशा राम शाक्य निलंबित, सहायक जिला आबकारी अधिकारी निलोफर जैन पर विभागीय कार्रवाई का प्रस्ताव

*ग्राम मालगांव से किया गया जीव रक्षा बोर्ड का शुभारंभ…..मिशन जीव रक्षा के तहत पुलिस अधीक्षक द्वारा लगाया गया पहला बोर्ड*

 

 

➡️ *जिले के सभी दुर्घटनाग्रस्त स्थलों जीव रक्षा बोर्ड लगाए जाएंगे जिनमें गुड सेमेरिटन का नाम व नंबर होगा* ।

 

गरियाबंदः- ग्राम मालगांव में स्वयं जीव रक्षा बोर्ड लगाकर पुलिस अधीक्षक  जे.आर. ठाकुर के द्वारा किया गया शुभारंभ। एसपी द्वारा सड़क दुर्घटना कमी लाने के लिए युद्ध स्तर पर प्रयास किया जा रहा है, इसी के तहत आज से जिले के समस्त दुर्घटनाजन्य स्थलों में जीव रक्षा बोर्ड लगाए जाएंगे।
सड़क दुघर्टनाओं में कमी लाये जाने हेतु राष्ट्रीय राजकीय मार्ग मे पड़ने वाले पृथक-पृथक ग्रामो से समाज सेवा की भावना रखने वाले व सड़क दुघर्टना होने पर तत्काल सूचना और मदद करने वाले गुड सेमेरिटनों का नाम एवं मोबाइल नम्बर बोर्ड में अंकित रहेगा। जिसमें संपर्क कर दुर्घटना स्थल पर घायल व्यक्ति का प्राथमिक सहायता एवं उपचार लिया जा सकता है।
पूर्व में भी दुघर्टनाओं में कमी लाये जाने हेतु राष्ट्रीय राजकीय मार्ग मे पड़ने वाले पृथक-पृथक ग्रामो से समाज सेवा की भावना रखने वाले व सड़क दुघर्टनाओ होने पर तत्काल सूचना व मदद करने वाले गुड सेमेरिटनों की उपस्थिति में पुलिस अधीक्षक द्वारा बैठक आयोजित कर जिला अस्पताल के डॉक्टरों के द्वारा घायलों की सहायता एवं प्राथमिक उपचार के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया था। जिसमें बता गया था कि गुड सेमेरिटनों को सड़क दुघर्टना होने पर तत्काल घटना की सूचना देने व अपने स्तर पर घायल व्यक्तियों का सहायता कर आप भी किसी का जान बचाने में सहयोग कर सकते हैं और आप एक अच्छा समाजसेवी एवं गुड सेमेरिटन बन सकते हैं।

जीव रक्षा बोर्ड लगाए जाने के दौरान एसडीएम गरियाबंद श्री विश्वदीप , अनुविभागीय अधिकारी मैनपुर  अनुज कुमार,उप पुलिस अधीक्षक  निशा सिन्हा एवं यातायात के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!