Skip to main content

प्रदेश रूचि

छत्तीसगढ़ की दो बेटियां भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में, चीन में होने वाले एशिया कप में दिखाएंगी दमआधी रात में दुकान ध्वस्त करने का आरोप: कोर्ट के आदेश पर उठे सवाल, तहसीलदार के फैसले के बाद निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांगडौंडीलोहारा में 25 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रस्तावित दौरा, 5 हजार महिलाओं के सम्मान की तैयारीखेल प्रतिभाओं को सरकार का बड़ा तोहफा: 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिली शासकीय सेवा में नियुक्ति, बालोद के खिलाड़ियों ने भी बढ़ाया जिले का मानबालोद आबकारी विभाग में बड़ी कार्रवाई: उप निरीक्षक आशा राम शाक्य निलंबित, सहायक जिला आबकारी अधिकारी निलोफर जैन पर विभागीय कार्रवाई का प्रस्ताव

संसदीय सचिव ने अपने विधानसभा अंतर्गत इस गांव में दर्जन भर से ज्यादा विकासकार्यो का किया लोकार्पण व भूमिपूजन…. तो वहीं ग्रामीणो ने भी संसदीय सचिव का किया भव्य स्वागत

बालोद- रविवार को ससदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद ने देवरी ब्लॉक के ग्राम पंचायत खपराभाट में विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया। संसदीय सचिव कुँवर सिंह निषाद ने नवीन ग्राम पंचायत भवन, पशु शेड निर्माण, मुर्गी शेड निर्माण, स्व सहायता समूह भवन, सार्वजनिक शौचालय, बोर खनन सोलर पंप गौठान, भूमिपूजन किया पानी टंकी एवं पाइप लाइन विस्तार, आरसीसी नाली निर्माण, सीसी रोड निर्माण, बोर खनन पंचायत भवन के विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किए। इस अवसर पर ग्रामीणों ने संसदीय सचिव का बाजे गाजे व आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत किया।

 

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में हो रहे विकास कार्य

 

इस अवसर सभा को संबोधित करते हुए संसदीय सचिव कुँवर सिंह निषाद ने ग्राम वासियों को कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों और ग्राम के विकास के लिए योजनाओं से अवगत कराया। और कहां की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के नेतृत्व में प्रदेश में निर्माण कार्यों को एक नया आयाम मिला है।इस अवसर पर श्रीमती चंद्रप्रभा सुधाकर अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बालोद , जागृत सोनकर अध्यक्ष जनपद पंचायत डौंडीलोहारा ,कोदूराम दिल्ली वार अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवरी, सुनील गोलछा जी, जीवन कश्यप , पोषण बनपेला , श्रीमती जानकी ठामन साहू , केजूराम सोनबोईर , श्रीमती दुर्गा ठाकुर , संजीव चौधरी, दिनेश कुमार भूआर्य , सोहन कश्यप एवं ग्रामवासी भारी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!