Skip to main content

प्रदेश रूचि

दिसंबर में रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी! बंगाल, गुजरात और महाराष्ट्र रूट की कई ट्रेनें रद्द, बिलासपुर-दुर्ग समेत हावड़ा, मुंबई, सूरत और अहमदाबाद जाने वाले यात्री रहें सतर्कदिवाली से पहले मिठाई-पनीर फैक्ट्रियों में छापा, कहीं एक्सपायरी दूध तो कहीं गंदगी के बीच तैयार हो रही थीं मिठाइयांबालोद में विज्ञान केंद्र से लेकर 223 करोड़ की सड़क तक, शिक्षा, डिजिटल कृषि, जनशिकायतों और देश की सियासत पर प्रदेशरुचि की खास पड़ताल5 करोड़ के विज्ञान केंद्र पर रोक लगाने की मांग, CM को पत्र; डौंडी में लाल पानी और बुनियादी सुविधाओं का मुद्दा उठायाजयकारों, माता सेवा गीतों और आतिशबाजी के बीच मां दुर्गा को दी गई विदाई

गलत खबरो से उठा पर्दा…25 लाख मामले में ग्रामीण दंपत्ति के खिलाफ नही लगेगी चोरी की धारा…इस धारा के तहत होगी कार्यवाही..मुचलके पर हुए रिहा

बालोद जिला मुख्यालय के पुराना बस स्टैंड में बालोद के एक किराना व्यापारी के बैंक जाते समय स्कूटी से 25 लाख रुपए से भरा बैग गिरने के मामले और उस बैग को अज्ञात द्वारा उठाए जाने के मामले पर पुलिस ने 16 घंटे के भीतर ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया….. वही बैग ले जाने वाले दंपत्ति को चोरी के मामले में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया …..लेकिन मामले में न्यायालय ने पुलिस की कार्यवाही पर सवाल खड़े कर दिए

घटना में बता दें कि बालोद नगर के किराना व्यापारी अपनी स्कूटी से बैंक में पैसा जमा करने 25 लाख रुपए ले जा रहा था ….जहां पुराना बस स्टैंड में उसका बैग गिर गया …..जब तक उसे पता चला तब तक रुपयों से भरा बैग अज्ञात बाइक सवार उठा कर ले गया था ….पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक मोटरसाइकिल वाले दंपत्ति को बैग उठाकर ले जाते हुए देखा…. जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को लगातार खंगाला और आखिरकार जिला मुख्यालय से लगे ग्राम दानीटोला पहुंची….. जहां सीसीटीवी में दिखने वाले चेहरे जैसा उन्हें दंपति दिखाई दिया….. पूछताछ पर दंपत्ति ने स्वीकार किया कि उन्हीं के द्वारा बैग उठाया गया था…… पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर बालोद थाना ले आए साथ ही उनसे रुपयों से भरा बैग बरामद किया….. व्यापारी द्वारा बताया गया कि बैग में 25 लाख रुपये था….. जहा पुलिस ने पूरे रुपयों की गिनती की जो 25 लाख निकला….. पुलिस ने उक्त दंपति को चोरी के मामले में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया लेकिन पूरे मामले में न्यायालय ने मामले पर चोरी के धारा 379 की जगह धारा 403 के तहत कार्यवाही के लिए बालोद पुलिस को निर्देशित किया….वही मामले पर अब आगे की कार्रवाई पुलिस कर रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!