Skip to main content

प्रदेश रूचि

खरीफ सीजन में बालोद जिले में 51 लाख 94 हजार 691 क्विंटल धान की हुई खरीदी..लेकिन अब तक कितना धान का हुआ उठाव..पढ़े पूरी खबर

बालोद-जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी बंद होने के बाद केंद्रों में किसानों से खरीदकर रखे गए धान के उठाव में तेजी आ गई है। सभी 127 खरीदी केंद्रों से अब तक करीब 51 लाख 86 हजार 960 क्विंटल धान का उठाव किया जा चुका है। वहीं 11 केंद्रों में अब सिर्फ 07 हजार 730 क्विंटल धान शेष है, इसका भी उठाव केंद्रों में जारी है।

51 लाख 94 हजार 691 क्विंटल धान की खरीदी

 

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक बालोद के मुताबिक इस खरीदी सत्र में 51 लाख 94 हजार 691 क्विंटल धान की खरीदी हुई है। अभी तक 51 लाख 86 हजार 960.47 क्विंटल ही धान का परिवहन हुआ है। अभी भी धान खरीदी केंद्रों में केवल 07 हजार 730 क्विंटल धान रखा हुआ है। जिसे चूहे नुकसान पहुंचा रहे हैं। सभी धान खरीदी केंद्रों से धान परिवहन जल्द करने के लिए समिति प्रबंधन व खरीदी केंद्र प्रभारी अधिकारियों को पत्र लिख रहे है।

11 धान खरीदी केंद्रों में 7730 किवंटल धान शेष

ज़िले के 11 खरीदी केंद्रों में कुल 7 हजार 730 क्विंटल धान शेष है, इसका भी उठाव तेजी से जारी है। जिस गति से जिले में धान का उठाव जारी है, इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि अप्रैल माह तक सभी केंद्रों में खरीदे गए धान का उठाव कर लिया जाएगा।उल्लेखनीय है कि पिछले साल धान के उठाव में लेटलतीफी होने की वजह से जिले के सभी खरीदी केंद्रों में करीब हजारो क्विंटल धान में सूखत आई थी, इससे समितियों को करोड़ों का नुकसान हुआ था। समितियों को हुई नुकसान को देखते हुए राज्य सरकार ने इस साल प्रदेश समेत जिले के सभी खरीदी केंद्रों में रखे धान को मिलरों से किसी भी शर्त पर उठाव करने निर्देश दिए है।वहीं जिन केंद्रों में समय पर धान के उठाव नहीं हो पाएगा, ऐसे जगहों पर शासन ने कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। यही वजह है कि इस साल तेजी के साथ धान का उठाव किया जा रहा है   

उपार्जन केंद्र  शेष धान
दर्रा      2092.89
बसीन     1153.78
मंगलतराई   379.55
कुआगोदी 505.21
सुरडोगर 322.41
रेंगाड़बरी 502.75
खैरकट्टा 898.2
गबदी 450.2
माहुद अ 686.11
खुरसुनी 285.58
पिनकापार 454.05
——————————————————-
11 उपार्जन केंद्र 7730.73

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!