प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

छत्तीसगढ़ कि पेसापल्लो नेशनल टीम हुई मुंबई रवाना चंद्रशेखर तिवारी और बालोद जिले की ये बेटी करेंगें टीम का प्रतिनिधित्व

 

रायपुर- 12 वी पेसापल्लो प्रतियोगिता खेल परिसर कल्याण मुंबई में दिनांक 22 से 25 अप्रेल तक आयोजित है। जिसमें देश भर से 18 से अधिक राज्य प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे जिसमें लगभग 2500 से अधिक खिलाड़ी व कोच मैनेजर अपने कला का प्रदर्शन करेंगे । बालोद ज़िला के लिए भी गर्व का विषय है कि नवीन ज़िले से दोनो खिलाड़ी छत्तीसगढ़ के 60 सदस्य दल में प्रतिनिधित्व करेंगे । आपको बतादे इसके पूर्व भी दोनो खिलाड़ी चंद्रशेखर तिवारी और सपना चंद्राकर अंतराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व कर चुके है । वही अब देश आर्थिक राजधानी में आयोजित इस प्रतियोगिता भी इन खिलाड़ियों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है आपको बतादे गोरकापार की बेटी सपना चंद्राकर इससे पहले अपने इस खेल में देश के अलग अलग राज्यो के अलावा विदेशी धरती पर प्रदर्शन कर चुके है वही अपने गांव में सीमित संसाधनों के बीच ये खिलाड़ी लगातार अभ्यास कर कई पदक हासिल कर आज अपनी अलग पहचान बना चुकी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!