Skip to main content

प्रदेश रूचि

डौंडीलोहारा जनपद के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे 2.20 करोड़ के कार्य, कुसुम शर्मा के प्रयासों को मिली सफलतादिसंबर में रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी! बंगाल, गुजरात और महाराष्ट्र रूट की कई ट्रेनें रद्द, बिलासपुर-दुर्ग समेत हावड़ा, मुंबई, सूरत और अहमदाबाद जाने वाले यात्री रहें सतर्कदिवाली से पहले मिठाई-पनीर फैक्ट्रियों में छापा, कहीं एक्सपायरी दूध तो कहीं गंदगी के बीच तैयार हो रही थीं मिठाइयांबालोद में विज्ञान केंद्र से लेकर 223 करोड़ की सड़क तक, शिक्षा, डिजिटल कृषि, जनशिकायतों और देश की सियासत पर प्रदेशरुचि की खास पड़ताल5 करोड़ के विज्ञान केंद्र पर रोक लगाने की मांग, CM को पत्र; डौंडी में लाल पानी और बुनियादी सुविधाओं का मुद्दा उठाया

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज दुर्ग राज के 52वॉ वार्षिक अधिवेशन कार्यक्रम में शामिल हुए सूबे के गृह मंत्री व महिला बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया..हुआ भव्य स्वागत

बालोद, प्रदेश के लोक निर्माण, गृह, जेल, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन मंत्री  ताम्रध्वज साहू आज बालोद तहसील के ग्राम जुंगेरा में आयोजित चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज दुर्ग राज के 52वॉ वार्षिक अधिवेशन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजनों एवं पदाधिकारियों ने मंत्री  साहू का आत्मीय स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्री साहू ने सफल आयोजन के लिए समाज को बधाई एवं शुभकामनाएॅ दी। उन्होंने कहा कि चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज शिक्षा, कृषि, व्यवसाय आदि सभी क्षेत्रों में अग्रणी रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों, मजदूरों, महिलाओं, युवाओं, बच्चों एवं ग्रामीणों के साथ-साथ नागरिकों की बेहतरी के लिए कई निर्णय लिए हैं। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने सुराजी गॉव योजना संचालित है। गोधन न्याय योजना के अंतर्गत दो रूपए प्रति किलोग्राम की दर से गोबर खरीदी की जा रही है। वर्मी कम्पोस्ट फसलों के लिए लाभकारी है।


प्रदेश की महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री  अनिला भेंडिया ने भी चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के वार्षिक अधिवेशन कार्यक्रम को संबोधित कर सफल आयोजन के लिए समाज को बधाई एवं शुभकामनाएॅ दी। उन्होंने राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर उसका लाभ उठाने प्रेरित किया। समाज की ओर से मंत्री ताम्रध्वज साहू और मंत्री  अनिला भेंडिया को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इस अवसर पर चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के प्रदेश अध्यक्ष  अश्वनी चन्द्राकर, जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष संजय चन्द्राकर सहित चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रीय समाज के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!