प्रदेश रूचि

ईदगाह मैदान में नमाज अदा कर मांगी खुशहाली और तरक्की की दुआ.. ईधर नपाध्यक्ष प्रतिभा ने छोटे छोटे बच्चो को गले लगाकर दी बधाईबालोद की नम्रता निर्मलकर ने इस मामले में समूचे प्रदेश में बढ़ाया बालोद का मान..क्या है पूरा मामला..पढ़े ये खबरBalod जिले के गंगा मईया मंदिर में 9 सौ आस्था का कलश हुआ प्रज्जवलित….9 दिनो तक माता आराधना के साथ होंगे ये कार्यक्रमसीएम साय ने एक साथ 50 नक्सलियों के आत्मसमर्पण पर सुरक्षाबलों को दी बधाई….बोले छत्तीसगढ़ में भय से भरोसे की ओर बदल रहा है बस्तरपीएम मोदी छत्तीसगढ़ दौरे पर… बिलासपुर के मोहभट्ठा में आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल…. 33,700 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और भूमिपूजन


बालोद नगर पालिका द्वारा टैक्स के रूप में अब करीब 89 लाख रुपये कर चुके है वसूली इतने करोड़ की वसूली अब भी बाकी

बालोद-संपत्ति कर, समेकित कर,जल कर व अन्य कर को लेकर नगर पालिका बालोद पिछले कई महीनों से बड़े बकायेदारों को नोटिस जारी करने के साथ पालिका ने बकायेदारों से अपील किया था कि निर्धारित समय अवधि के अंतर्गत समेकित कर, संपत्ति कर एवं अन्य कर जो बकाया है, उसे जमा करें।जिसके बाद भी बड़े बकायेदारों को नगरपालिका के नोटिस का कोई असर नहीं हुआ। इसके बाद मुख्य नगरपालिका अधिकारी रोहित साहू सख्त हुए और उन्होंने राज्य शासन के निर्देशानुसार बड़े बकायेदारों को नोटिस जारी कर पालिका परिसर में नामों का चस्पा करने की बाते कही।

आधे से ज्यादा नगरवासियों से टैक्स के रूप में वसूलना है 2 करोड़ 12 लाख 83 हजार

जानकारी के अनुसार वर्तमान वित्तीय वर्ष का पालिका प्रशासन को नगर के आधे से भी अधिक नगरवासियों से कर के रूप में 2 करोड़ 12 लाख 83 हजार रूपए वूसल किया जाना है लेकिन नगरवासियों द्वारा कर (टैक्स) पटाने में जागरूकता नहीं दिखाने से पालिका प्रशासन नगर में आवश्यक मूलभूत विकास कार्य कराने में भी पीछे होता जा रहा है. पालिका से प्राप्त जानकारीनुसार जलकर के रूप में नगरवासियों से वर्तमान वित्तीय वर्ष 2021-22 का ही 1 करोड़ 19 लाख 81 हजार रूपए प्राप्त होना है लेकिन पालिका प्रशासन के प्रयास के पश्चात् भी लोग जलकर पटाने में जागरूकता नहीं दिखा रहे हैं। बता दे कि नगर में एक दिन भी जल आपूर्ति बाधित हो जाती है तो छोटे छोटे जनप्रतिनिधि भी नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ खड़े हो जाते हैं लेकिन पेयजल की राशि पटाने में ध्यान नहीं देते। इसी तरह पालिका प्रशासन को नगरवासियों से सम्पत्ति कर के रूप में 81 लाख 96 हजार रूपए प्राप्त होना था लेकिन 41.17 प्रतिशत लोगों ने सम्पत्ति कर जमा नहीं किया है। समेकित कर के रूप में 56 लाख 53 हजार रूपए प्राप्त होना था लेकिन इसके विपरित मात्र 26.32 प्रतिशत नागरिकों ने ही अपना समेकित कर जमा किया है वहीं नगर पालिका प्रशासन द्वारा निर्मित सैकड़ों छोटे बड़े व्यापारिक भवन दुकान से किराया के रूप में 43 लाख 92 हजार प्राप्त होना था लेकिन 24.64 प्रतिशत दुकानदारों ने ही किराया पटाया है।

टैक्स के रूप में  अब तक 89 लाख 69 हजार रुपये पालिका को मिला

सम्पत्ति कर, समेकित कर, दुकान किराया तथा जलकर के रूप में वर्तमान वित्तीय वर्ष में नगरवासियों से पालिका प्रशासन को 3 करोड़ 2 लाख 52 हजार रूपए शुल्क के रूप में प्राप्त होना था इसके विपरित महज 89 लाख 69 हजार रूपए ही प्राप्त हुआ है तथा 2 करोड़ 12 लाख 83 हजार रूपए अब भी अप्राप्त है. उल्लेखनीय है कि आने वाले माह में नगरवासियों से प्राप्त होने वाले जलकर की राशि बढ़कर दोगुना से भी कहीं अधिक हो जाएगी।

कर वसूली के लिए समुचित प्रयास किया जा रहा है. पालिका के कर्मचारी कर नहीं पटाने वालों के घर घर दस्तक देकर टैक्स जमा कराने प्रेरित कर रहे हैं. समय पर टैक्स नहीं पटाने वाले बड़े बकायादारों का पालिका परिसर में नाम चस्पा किया जाएगा

रोहित कुमार साहू, नपा सीएमओ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!