प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

*पुलिस जनदर्शन : :…SP ने जनदर्शन में सुनी लोगों की समस्या………निराकरण करने थाना प्रभारियों को दिए निर्देश , अन्य विभाग के भी मिले आवेदन…अगला जनदर्शन सोमवार को..!*

 

धमतरी….. पुलिस कार्यालय धमतरी में पुलिस जनदर्शन कार्यक्रम आयोजित की गई… जिसमें एसपी प्रशांत ठाकुर ने लोगों से मिलकर जनदर्शन में मिले आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए…आज के पुलिस जनदर्शन में अन्य विभाग से संबंधित आवेदन भी प्राप्त हुए… राजस्व मामले की शिकायत को कलेक्टर धमतरी को एवं वन विभाग से संबंधित मामले को वन विभाग को भेजा गया एवं जमीन संबंधित कोर्ट में चल रहे मामले में राजीनामा के लिए दबाव बनाने के संबंध में शिकायत से संबंधित आवेदन प्राप्त भी प्राप्त हुए…
पुलिस विभाग से संबंधित मारपीट का भी मामला था जिसमें पुलिस अधीक्षक धमतरी द्वारा तत्काल संबंधित थानें से जानकारी लेकर आवेदक को अपराध पंजीबद्घ के बारे में बताया गया एवं मोटर पंप,केबल चोरी, मोबाईल चोरी के मिला
शिकायत को संबंधित थाना प्रभारी को त्वरित निराकरण के लिए निर्देशित किया गया…

जनदर्शन की शुरुआत आज से जरूर की गई है लेकिन अगला जनदर्शन प्रत्येक सोमवार को आयोजित की जायेगी…बता दे कि इसके पूर्व में भी पुलिस अधीक्षक द्वारा रोज लोगों के आवेदनों पर एवं शिकायत सुनकर कार्यवाही किया जाता रहा है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!