प्रदेश रूचि

लोकनिर्माण के इस कर्मचारी का पुष्पहार से सम्मानित कर दिए भावभीनी बिदाई

बालोद-बालोद लोक निर्माण विभाग में सेवा देने के बाद सोमवार को सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारी नारायण सिंह निषाद को अनुविभागीय अधिकारी बी के गोटी ने श्रीफल साल पुष्प हार से सम्मानित कर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। लोक निर्माण विभाग के अनुविभागीय अधिकारी बीके गोटी ने अपने उद्बोधन में कहा की सेवानिवृत्त कर्मचारी अपने ज्ञान व अनुभव से सदैव विभाग को लाभान्वित किया तथा अपने कार्यस्थल पर स्वस्थ एवं निष्पक्ष कार्य दशाएं कायम कर आपसी सामंजस्य एवं सहयोग से कार्य संपादित किया अंत में उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मचारी के सपरिवार उज्जवल भविष्य की ईश्वर से कामना की है।इस अवसर पर एडीएम के आर ध्रव, डीएम पीआर कुंजाम सहित लोक निर्माण विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!