प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

संसदीय सचिव ने किया जिला मुख्यालय में ध्वजारोहण

बालोद- जिला मुख्यालय में बुधवार को राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस समारोह गरिमामय वातावरण में मनाया गया। समारोह की मुख्य अतिथि संसदीय सचिव गुरुदयाल सिंह बंजारे ने सुबह 9 बजे सिवनी स्थित न्यू पुलिस लाइन में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड की सलामी ली। इस दौरान ससदीय सचिव गुरुदयाल सिंह बंजारे ने मुख्यमंत्री भूपेश बधेल का गणतंत्र दिवस संदेश का वाचन किया।समारोह में शांति का प्रतीक कबूतर आकाश में छोड़े गए।समारोह में संसदीय सचिव श्री बंजारे ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले छह गौठान प्रबंधन समिति व पॉच महिला स्वसहायता समूहों और पढ़ई तुंहर दुआर 2.0 में बेहतर कार्य कर रहे पॉच शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर संसदीय सचिव व गुण्डरदेही विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुंवर सिंह निषाद, संजारी-बालोद विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सोनादेवी देशलहरा, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती चंद्रप्रभा सुधाकर, नगर पालिका परिषद बालोद के अध्यक्ष विकास चोपड़ा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, जिला एवं सत्र न्यायाधीश के.विनोद कुजूर, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार सिंह ठाकुर, कलेक्टर जनमेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. रेणुका श्रीवास्तव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम, विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!