बालोद-चोरों ने रविवार की रात देवांगन मोबाइल शाप को अपना निशाना बना लिया। दुकान में सेंध लगाकर चोरों ने 7 नग मोबाईल, पेन ड्राइव,मिमोरी कार्ड सहित 86 हजार रुपये चुरा ले गए। मोबाइल शाप के संचालक जब सुबह दुकान खुलने पर हुई जानकारी पर अर्जुन्दा थाने में रिपोर्ट दर्ज किया है।अर्जुन्दा थाना क्षेत्र के डुंडीया गांव निवासी लोमेश देवांगन का बस स्टॉप पर देवांगन मोबाइल शाप के नाम से दुकान चलाता है। बताया कि रविवार की शाम वह रोज की तरह दुकान बंदकर घर चला गया था। सोमवार की सुबह वह दुकान पहुंचा और जैसे ही शटर उठाया तो दंग रह गया। पीछे से दीवार से रोशनी आ रही थी और सेंध भी कटी हुई थी। बताया कि दुकान का सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ था। दुकान अन्दर रखे 01 नग SAMSUNG M02 मोबाईल कीमती 8000 रूपये, 01 नग ITEL 2(5) मोबाईल कीमती 7500 रूपये, 01 नग VIVO Y12G मोबाईल कीमती 10990 रूपये, 01 नग VIVO Y12G मोबाईल कीमती 11990 रूपये, 02 नग VIVO Y3S मोबाईल कीमती 18900 रूपये, 01 नग VIVO Y12G मोबाईल कीमती 10990 रूपये, 05 नग पेन ड्राईव 32 जीबी प्रति नग 350 रुपये, 1750 रूपये, 05 नग पेन ड्राईव 64 जीबी प्रति नग कीमती 500 कीमती 2500 रूपये, 10 नग मेमोरीकार्ड 08 जीबी प्रति नग कीमती 175 रूपये सहित 1750 रूपये, 12 नग स्पीकर प्रति नग कीमती 350 रूपये कीमती 4200 रूपये, 15 नग ब्लूटूथ नेक बेल्ट प्रति नग कीमती 540 रूपये कीमती 8100 रूपये कुल 86 हजार 750 रूपये के समान को चोरी कर ले गया।
- Home
- अर्जुन्दा मोबाइल दुकान में चोरी..चोरों ने 7 नग महंगे मोबाइल 86 हजार नकदी सहित इन सामानों को किया पार




















