
यह वही जगह है, जहां आए दिन हादसे होते रहते हैं। अंधा मोड़ के चलते इस जगह गाड़ियों के पलटने व अन्य हादसे होते ही है। पहले भी यहां पास आधा दर्जन से ज्यादा हादसे हो चुके हैं। मोड़ में गाड़ियों की तेज रफ्तार ज्यादातर हादसों का कारण बनती है। दुर्घटना जन्य क्षेत्र के अलावा लोकनिर्माण विभाग ने मोड़ पर गाड़ियों की गति कंट्रोल करने का बोर्ड तक नहीं लगाया है। जिसके कारण ही अंधे मोड़ में तेज रफ्तार गाड़ियां हादसे का शिकार हो रही है।




















