प्रदेश रूचि

जल जीवन मिशन की जानकारी देने अब गांव गांव तक पहुंच रहे विभाग…ग्रामीण अंचलों के पलंबरो को कर रहे प्रशिक्षित

 

बालोद- जल जीवन मिशन के तहत ग्राम पंचायतों के हितग्राहियों को दिए जाने वाले नल जल कनेक्शन को सुचारू रूप से संचालन हेतु ग्राम स्तर पर स्थानीय लोगों को पंप ऑपरेटर, हेल्पर, प्लंबर जैसे तकनीकी प्रशिक्षण कार्यशाला जारी है।
बालोद जिले के गुरुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम भरदा में आज कोविड के समस्त प्रोटोकाल को ध्यान में रखते हुए एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ| प्रशिक्षण कार्यक्रम कार्यपालन अभियंता  आर.के. धंनजय के मार्गदर्शन में हुआ|

अतिथियों के द्वीपप्रज्वलन, अतिथि उद्बोधन के साथ प्रशिक्षण का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ | सहायक अभियंता  के .के. लिमजे ने प्रशिक्षण एवं जल जीवन मिशन के उद्देश्य को उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं प्रशिक्षणार्थियों से साझा किया|जहां कपरमेटा, धानापुरी, भरदा, तार्री, सोरर, कोसमी, नहंदा, करियाटोला , ओडेनाडिही गांव के 42 प्रशिक्षणार्थियों ने अपनी उपस्थित दर्ज कराकर विभिन्न ट्रेडों के प्रशिक्षण प्राप्त किया | प्रशिक्षणार्थियों ने भी काफी उत्सुकता से अपना अनुभव साझा करते हुए प्रशिक्षक को अपना सहयोग प्रदान किया एवं नवीन जानकारी के बारे में जानने की कोशिश की । प्रशिक्षण के पूर्व समस्त प्रशिक्षणार्थियों को मास्क वितरण भी किया गया एवं कोरोना के समस्त प्रोटोकाल के नियमों के पालन के लिए निर्देशित किया गया।

 

शैक्षणिक भ्रमण हेतु भरदा के ओवर हेड टैंक कंट्रोल रूम का विजिट कराया गया | तकनीकी जानकारी भ्रमण के दौरान दी गई| प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र भी माननीय अतिथियों के हाथ से प्रदान किया गया।

उक्त कार्यक्रम में अतिथि के रूप में जनपद अध्यक्ष  प्रभात ध्रुव जनपद पंचायत गुरुर , जनपद सदस्य पाल सिंह भूआर्या , जनपद सदस्य ममता साहू, उपसरपंच भरदा वाजिद खान, पंच श्री अकबर खान, ब्रह्मा टंडन, चम्मन टंडन , धामन निषाद, गणेश यदु, तार्री सरपंच राजकुमारी टंडन, कपरमेटा सरपंच झाड़ू राम चंद्रवंशी , वही लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से  के के लिमजे सहायक अभियंता, चंद्रहास चंद्रवंशी उप अभियंता, रवि साहू , मिथलेश कुमार परियोजना समन्वयक, योगेंद्र अंधारे परियोजना समन्वयक, पूनमचंद, गैंदलाल, वीरेंद्र कोर्राम , सालिक कश्यप, योगेश साहू, सुनील पटेल, उपस्थित रहे|तथा उक्त कार्यक्रम में प्रशिक्षक के रूप में संतोष साहू रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!