प्रदेश रूचि

कच्चा लोहा भरकर आ रहे ट्रक ने पिकअप वाहन को मारी टक्कर..पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल..जिला अस्पताल में किया गया भर्ती

बालोद-जिले के सुवरबोड और कुसुमकसा के बीच पीकब और ट्रक के बीच जबरदस्त भिड़त हो जाने से पिकप और ट्रक चालक को चोटे लगी है। जिसमे पिकप वाहन चालक को गभीर चोटें आई है जिसे बालोद जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। ट्रक और पिकप वाहन चालक के नाम सामने नही आया है।

जानकारी के अनुसार कुसुमकसा और सुवरबोड के बीच मे माइंस से कच्चे से कच्चा लोहा भरकर आ रही थी इस बीच सुवरबोड से पिकप वाहन दल्लीराजहरा की ओर जा रही थी इस दौरान ट्रक और पिकप वाहन की जबरदस्त भिड़त हो जाने से ट्रक और पिकप वाहन के चालक को चोटे आई है जिसमे पिकप वाहन चालक को गभीर चोटें आने से तत्काल बालोद जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!