
गांजा एवं मादक पदार्थ के रोकथाम हेतु जिला बालोद में तीन स्थानों पर चेक पोस्ट स्थापित करने अधिकारियों व थाना प्रभारियों को निर्देशित किया।जिसमे डौण्डी थाना अंतगर्त- मथई चैक के पास, गुरूर थाना अंतर्गत- मरकाटोला कैम्प के सामने, देवरी थाना के सामने इन सभी चेक पोस्ट पर सी.सी.टी.वी. कैमरा लगाने का निदेर्श दिया गया।बैठक के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डी.आर. पोर्ते , डी.एस.पी. सुश्री नवनीत कौर , एस.डी.ओ.पी. श्री प्रतीक चतुवेर्दी, डी.एस.पी. एस.एस. मौर्य तथा सभी थाना एवं चौकी प्रभारी उपस्थित थे।




















