सेवा सहकारी समिति की गेट खुलते मच गई भगदड़
बता दे कि इस बार धान बेचने के लिए किसानों को पूरे सीजन में पांच के बजाए केवल तीन बार ही टोकन दिया जाएगा। ऐसे में
किसान अभी से टोकन के लिए भारी संख्या में खरीदी केंद्रों में जुट रहे हैं। टोकन को लेकर जद्दोजहद में भगदड़ हो गई. ये पीपरछेड़ी धान खरीदी केंद्र में जहां महिलाओं को पैरों तले रौंद दिया गया। मिली जानकारी के मुताबिक 17 महिलाओं को भगदड़ ने कुचला है। इसमें 3 लोगों की हालत गम्भीर बताई जा रही है। कई बुजुर्गों को भी चोटें आई है। सोसायटी प्रबंधन की लापरवाही के कारण हादसा हुआ है। एक साथ 4 गांव के ग्रामीणों को टोकन लेने बुलाया गया था। गेट खुलते ही भगदड़ शुरू हो गई थी। पीपरछेड़ी धान खरीदी केंद्र में हादसा हुआ है।
सेवा सहकारी समिति के प्रबंधक की लापरवाही से हुआ बड़ा हादसा
बता दें कि जिला प्रशासन धान खरीदी के लिए गंभीर नजर नहीं आ रहा है। किसानों को धान खरीदी से पहले परेशानी औरअव्यवस्था का सामना करना पड़ा है। कई महिलाएं टोकन के लेने लिए पहुंची थी। जब गेट खुला तो भीड़ ने महिलाओं को कुचल दिया। ये लापरवाही जिला प्रशासन और धान खरीदी केंद्र की लापरवाही है, जो किसानों को टोकन के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा।कलेक्टर ने समिति के प्रबंधक की लापरवाही करने पर तत्काल हटाने निर्देश दिए है।
कार्य में लापरवाही बरतने पर सेवा सहकारी समिति पिपरछेड़ी के समिति प्रबंधक निलंबित
वही घटना के बाद सेवा सहकारी समिति पिपरछेड़ी के समिति प्रबंधक यशवंत कुमार साहू द्वारा कार्य में लापरवाही बरतने पर जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक दुर्ग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने आदेश जारी कर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। जारी आदेश में कहा गया है कि सेवा सहकारी समिति पिपरछेड़ी के समिति प्रबंधक द्वारा 29 नवम्बर 2021 को सम्बद्ध सभी आश्रित ग्रामों के कृषकों को मुनियादी कर टोकन वितरण के लिए बुलाए जाने से समिति में भीड़ उमड़ पड़ी। जबकि ग्राम अनुसार क्रमशः टोकन वितरण हेतु बुलाया जाना था। समिति में उमड़ी भीड़ के लिए किसी प्रकार की व्यवस्था नहीं की गई थी। शासन की महत्वपूर्ण समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कार्य में लापरवाही बरतने पर समिति प्रबंधक श्री यशवंत कुमार साहू को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
उल्लेखनीय है कि सेवा सहकारी समिति पिपरछेड़ी में आज अव्यवस्था की जानकारी मिलने पर कलेक्टर जनमेजय महोबे और पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार वहाँ पहुॅचे। वहाँ उन्होंने धान खरीदी हेतु की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया और व्यवस्था सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बताया कि समिति में अव्यवस्थित भीड़ के दौरान घायल ग्रामीणों का प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। सभी की स्थिति सामान्य है।























