Skip to main content

प्रदेश रूचि

दिसंबर में रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी! बंगाल, गुजरात और महाराष्ट्र रूट की कई ट्रेनें रद्द, बिलासपुर-दुर्ग समेत हावड़ा, मुंबई, सूरत और अहमदाबाद जाने वाले यात्री रहें सतर्कदिवाली से पहले मिठाई-पनीर फैक्ट्रियों में छापा, कहीं एक्सपायरी दूध तो कहीं गंदगी के बीच तैयार हो रही थीं मिठाइयांबालोद में विज्ञान केंद्र से लेकर 223 करोड़ की सड़क तक, शिक्षा, डिजिटल कृषि, जनशिकायतों और देश की सियासत पर प्रदेशरुचि की खास पड़ताल5 करोड़ के विज्ञान केंद्र पर रोक लगाने की मांग, CM को पत्र; डौंडी में लाल पानी और बुनियादी सुविधाओं का मुद्दा उठायाजयकारों, माता सेवा गीतों और आतिशबाजी के बीच मां दुर्गा को दी गई विदाई

केंद्र के बाद अब राज्य सरकार ने घटाई पेट्रोल डीजल पर वैट…आम लोगो पर इसका कितना पड़ेगा असर

बालोद-छत्तीसगढ़ सरकार ने आखिरकार प्रदेश की जनता को मामूली राहत दी है। भूपेश कैबिनेट ने आज पेट्रोल-डीजल की कीमतें में कटौती करने का फैसला किया है। कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री ने डीजल पर 2 प्रतिशत वैट टेक्स और पेट्रोल पर 1 प्रतिशत वैट की कमी करने का फैसला लिया है। जिससे बालोद जिले वासियों को मामूली राहत मिली है। दिवाली के पहले मोदी सरकार द्वारा जनता को राहत दिए जाने के बाद भाजपा ने मुख्यमंत्री को पेट्रोल डीजल पर वैट टेक्स कम करने के लिए गत दिनों भाजपा ने पूरे प्रदेश में चक्काजाम किया गया था। जिसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बधेल ने महंगाई की मार झेल रहे प्रदेशवासियों को मामूली राहत दिया है।


बालोद में पेट्रोल 80 पैसा और डीजल में 1.50 पैसा की मामूली राहत

बालोद में पेट्रोल 80 पैसा और डीजल में 1.50 पैसा का मामूली राहत जनता को मिला है।जानकारी के अनुसार बालोद जिला मुख्यालय में 22 नवंबर को पेट्रोल की कीमत 102.76 रुपये प्रति लीटर है। वहीं डीजल की कीमत 94.66 रुपये प्रति लीटर थी। भूपेश सरकार द्वारा वैट कम किए जाने के बाद बालोद में पेट्रोल की 101.97 रुपये और डीजल का दाम घटकर 94.66 रुपये प्रति लीटर हो जाएगी।

जनता ने कहा नही मिला कोई राहत

 

पेट्रोल भराने पहुचे लोगो ने बताया कि एक तरफ सरकार पेट्रोल में 10 रुपये बढ़ाती है और दूसरी ओर 1 रुपये कम करती है।प्रदेश सरकार की धोषणा से आम जनता को कोई राहत मिलने वाली नही है। नेमचंद साहू ने बताया कि प्रति दिन 100 किमी की दूरी तय करता हु ।आज राज्य सरकार ने 1 रुपये कम किया है तो इससे हमको कोई फर्क पड़ने वाला नही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!