Skip to main content

प्रदेश रूचि

दिसंबर में रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी! बंगाल, गुजरात और महाराष्ट्र रूट की कई ट्रेनें रद्द, बिलासपुर-दुर्ग समेत हावड़ा, मुंबई, सूरत और अहमदाबाद जाने वाले यात्री रहें सतर्कदिवाली से पहले मिठाई-पनीर फैक्ट्रियों में छापा, कहीं एक्सपायरी दूध तो कहीं गंदगी के बीच तैयार हो रही थीं मिठाइयांबालोद में विज्ञान केंद्र से लेकर 223 करोड़ की सड़क तक, शिक्षा, डिजिटल कृषि, जनशिकायतों और देश की सियासत पर प्रदेशरुचि की खास पड़ताल5 करोड़ के विज्ञान केंद्र पर रोक लगाने की मांग, CM को पत्र; डौंडी में लाल पानी और बुनियादी सुविधाओं का मुद्दा उठायाजयकारों, माता सेवा गीतों और आतिशबाजी के बीच मां दुर्गा को दी गई विदाई

डौंडी कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल बंद होने के भ्रम पर लगा विराम..एसडीएम ने पालकों के साथ बैठक कर दी ये जानकारी

 

कन्या हायर सेकंडरी स्कूल डौंडी की हिंदी मीडियम क्लास बंद होने कि भ्रम के चलते विगत दिनों स्कूली छात्राओं और पालकों द्वारा बैठक लेकर स्कूल बंद नहीं कराए जाने संबंधी आवेदन कलेक्टर और मंत्री अनिला भेड़िया को दिए जाने बावजूद समस्या हल नहीं होने पर आज उक्त स्कूल कि छात्राएं व पालक जन बालोद जिला कलेक्टर से मिलकर अपनी फरियाद रखने जा रहे थे। जिसकी सूचना मिलने पर एसडीएम प्रेमलता बच्चो से मिलने व उनकी समस्या निदान करने तहसीलदार विनय देवांगन एवं प्रभारी बी ई ओ केके मेश्राम के साथ डौंडी पहुंचे। जहां पालकों और बच्चो ने एसडीएम को बताया कि डौंडी स्थित शासकीय कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय डौंडी में आसपास लगभग 600 से अधिक छात्रा अध्ययनरत है…जो विगत 30 सालों से अधिक समय से संचालित है..

.ऐसे में सालन का समिति एवं पालकों में स्कूल बंद होने का डर सताने लगा है…जिसे देखते हुए वे भी अपने बच्चों के शिक्षा को ध्यान में रखते हुए अपने बच्चों के साथ आगे की रणनीति बनाने में जुट बंद होने की स्थिति में उग्र आंदोलन की चेतावनी दे रहे हैं।पालको व छात्रों ने मार्कशीट में नाम बदलने का विरोध किया। sdm ने आश्वस्त किया कि शिफ्ट के हिसाब से लगेगी स्कूल, मार्कशीट को सुधारने बीईओ को दिए निर्देश, पढ़ाई कभी प्रभावित नही होगी।साथ ही ठीक वही इकठ्ठा हुई छात्रावो में साक्षी विश्वकर्मा, मधु आर्दे, चिंतापुरीनी, चंद्राकर, पूर्णिमा चूरेंद्र, पिलेश्वरी राणा, तनुजा मरकाम, पल्लवी मरकाम, साधना पटेल, खुशबू शोम, शाहीन परवीन, चंचल ठाकुर, पूनम लारिया, चंचल मुख्य रूप से मौजूद रही। पालकों में सुनील राठौड़,अर्जुन सिंह कुमेटी,सुनहरे कोसमा, प्रताप चंद्राकर, जीवन धनसिंग रावटे, रिखी राम बढ़ई,साधना सोरी, छात्राओ में,शाहीन परवीन,खुश्बू सोम,साक्षी विश्वकर्मा,तीजन रावटे,तनुजा मरकाम,यामनी, योगिता, आदि भी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!