Skip to main content

प्रदेश रूचि

दिसंबर में रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी! बंगाल, गुजरात और महाराष्ट्र रूट की कई ट्रेनें रद्द, बिलासपुर-दुर्ग समेत हावड़ा, मुंबई, सूरत और अहमदाबाद जाने वाले यात्री रहें सतर्कदिवाली से पहले मिठाई-पनीर फैक्ट्रियों में छापा, कहीं एक्सपायरी दूध तो कहीं गंदगी के बीच तैयार हो रही थीं मिठाइयांबालोद में विज्ञान केंद्र से लेकर 223 करोड़ की सड़क तक, शिक्षा, डिजिटल कृषि, जनशिकायतों और देश की सियासत पर प्रदेशरुचि की खास पड़ताल5 करोड़ के विज्ञान केंद्र पर रोक लगाने की मांग, CM को पत्र; डौंडी में लाल पानी और बुनियादी सुविधाओं का मुद्दा उठायाजयकारों, माता सेवा गीतों और आतिशबाजी के बीच मां दुर्गा को दी गई विदाई

एक ओर छत्तीसगढ़ के कुछ जगहों पर धार्मिक माहौल के बीच अशांति की खबरे …दुसरीं तरफ बालोद जिला मुख्यालय में दुर्गा विसर्जन पर इस समुदाय ने पेश किया मिशाल…किया ये आयोजन

बालोद- एक ओर जहां छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में दो समुदायों के बीच हिंसक माहौल बना हुआ है।तो वही बालोद जिले में एकता की एक अनूठी मिसाल देखने को मिल रही है। बालोद जो शांत प्रिय शहर है यहां विभिन्न आयोजनों पर हिंदू मुस्लिम एकता देखते ही बनती है। अब एक नया नजारा दुर्गा विसर्जन के दौरान दिखा। जब शनिवार को बालोद शहर की अधिकांश देवी प्रतिमाओं की विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। इस बीच बालोद मुस्लिम जमात के युवाओं द्वारा घड़ी चौक के पास एक स्टाल लगाया गया था।जहां पर इस विसर्जन शोभायात्रा में शामिल सभी लोगों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई थी। इस स्टाल के तहत हिंदू सहित सभी समुदाय के लोगों को जो भी दुर्गा विसर्जन देखने के लिए पहुंचे थे उन्हें केला बिस्किट सहित अन्य पेय पदार्थ वितरित किए जा रहे थे। मुस्लिम जमात के इस पहल को देखकर खासतौर से हिंदू समुदाय के लोगों ने सराहना की व इसे एकता का प्रतीक बताया। मुस्लिम जमात के लोगों ने कहा कि देश की अखंडता में हम सबकी भागीदारी होनी चाहिए और यही हमें विविधता में एकता का संदेश देती है। उत्सव चाहे किसी भी समुदाय का हो इस समाज में रहने वाले हर समुदाय की भागीदारी उसमें होनी चाहिए और इसी उद्देश्य के साथ दुर्गा विसर्जन पर मुस्लिम जमात ने स्टाल लगाकर श्रद्धालुओं की सेवा का एक छोटा सा प्रयास किया। उक्त स्टॉल में व्यवस्था का लाभ लेने के लिए लोगों की भीड़ भी जुटी। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया में भी वायरल हुई। लोगों ने कहा कि यह है बालोद जहां हिंदू मुस्लिम इस तरह से बसते हैं। लोगों ने भी इस पहल को काफी सराहा व आगे भी इसी तरह बालोद शहर में सद्भावना का माहौल बना रहे इसकी कामना की गई। मुस्लिम जमात के इस स्टॉल में जहीर कुरैशी, दाऊद खान, हनीफ खान, शब्बीर अहमद, समीर खान, आबिद मलिक, अजहर कुरेशी, हसनत कुरेशी, आदिल सिद्दीकी, जाहिद अहमद सहित अन्य साथी सेवा कार्य में जुटे हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!