बालोद-जिले के रनचिरई थाना क्षेत्र के ग्राम कलंगपुर निवासी महगुराम धनकर अपने साथी के साथ गुरुवार की रात 8 बजे मोटरसाइकिल से नवागांव से कलगपुर वापस आ रहे थे इस दौरान कलगपुर नहर पुल के पास टीवी एक्सल मोटरसाइकिल को खड़ी कर लधुशंका के लिए गए इस बीच दो व्यक्ति मोटरसाइकल से आए और मोटरसाइकिल को चालू कर रफूचक्कर हो गए। प्रार्थी ने थाने में मोटरसाइकिल चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 34,356,379 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। महगू धनकर ने पुलिस को बताया कि गुरुवार को अपने गांव के लेखराम सिन्हा के साथ समधी शेखर धनकर के घर ग्राम नवागांव गए थे। जंवारा विसर्जन का कार्यक्रम मे शामील होकर अपने टी.व्ही.एस एक्सेल 100 एच.डी. आई टच स्टार्ट क्र. सीजी 24 एम 9529 को लेखराम सिन्हा चला रहा था मै पीछे बैठकर वापस घर ग्राम कलंगपुर आ रहे थे कि रात्रि लगभग 08 बजे कलंगपुर छोटे नहर पुल के पास टी.व्ही.एस. एक्सल मे चाबी लगी हालत मे खडी कर दोनो रोशन डाक्टर के कामलेक्स के बाजू मे लधुशंका के लिए गए थे इस बीच दो व्यक्ति एक मोटर सायकल मे कलंगपुर तरफ से आये और उसमे से एक व्यक्ति हमारे टी.व्ही.एस. एक्सेल को चालू कर ले जाने लगे जिसे हम दोनो दौडते हुए पीछा किया तो उन लोगो ने हम लोगो को धक्का देकर मारपीट कर उक्त टी.व्ही.एस एक्सेल 100 एच.डी. आई टच स्टार्ट क्र. सीजी 24 एम 9529 रंग काला कीमती 25 हजार रूपये को चोरी कर ले कर गुण्डरदेही तरफ भाग गया।
- Home
- इन ग्रामीणो को मोटरसाइकिल पर चाबी छोड़ लघुशंका करना पड़ा महंगा…चोरों ने वाहन मालिक के सामने से मोटरसाइकिल लेकर हुआ रफूचक्कर




















