Skip to main content

प्रदेश रूचि

दिसंबर में रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी! बंगाल, गुजरात और महाराष्ट्र रूट की कई ट्रेनें रद्द, बिलासपुर-दुर्ग समेत हावड़ा, मुंबई, सूरत और अहमदाबाद जाने वाले यात्री रहें सतर्कदिवाली से पहले मिठाई-पनीर फैक्ट्रियों में छापा, कहीं एक्सपायरी दूध तो कहीं गंदगी के बीच तैयार हो रही थीं मिठाइयांबालोद में विज्ञान केंद्र से लेकर 223 करोड़ की सड़क तक, शिक्षा, डिजिटल कृषि, जनशिकायतों और देश की सियासत पर प्रदेशरुचि की खास पड़ताल5 करोड़ के विज्ञान केंद्र पर रोक लगाने की मांग, CM को पत्र; डौंडी में लाल पानी और बुनियादी सुविधाओं का मुद्दा उठायाजयकारों, माता सेवा गीतों और आतिशबाजी के बीच मां दुर्गा को दी गई विदाई

सरकारों के महिला सशक्तिकरण अभियान की पोल खोल रही उन्ही के अधिकारी.. महिला होने का हवाला देकर पंचायत सचिव का जनपद सीईओ ने कर दिया तबादला.. मामला सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद मंत्री ने क्या कहा

बालोद/डौंडीलोहारा.एक तरफ जब देश की सरकारें महिला सशक्तिकरण को लेकर बड़े बड़े दावे कर रहे है वही दुसरीं तरफ सूबे के महिला एवं बाल विकास मंत्री के गृह नगर से लगे एक पंचायत की महिला सचिव को सिर्फ यह कहकर तबादला आदेश जारी कर दिया गया कि वह महिला अधिकारी है 

    जिले के डौंडीलोहारा जनपद सीईओ के एक आदेश ने खलबली मचा दी है। जनपद सीईओ दीपक ठाकुर ने महिला सचिव की कार्यषैली को पुरुष की कार्यशैली की तुलना में कम आंकना उनके लिए भारी पड़ गया है। उन्होंने महिला सचिव की कार्यशैली को कम आंककर ग्राम पंचायत भेड़ी में पूर्व में पदस्थ में पदस्थ रहे महिला पंचायत सचिव हेमलता मानिकपुरी को हटा दिया। इस मामले पर पंचायत मंत्री टीएस सिंहदेव के पास पहुचा तो इस मामले को गम्भीरता से लिया और कहा यह आदेश दुर्भाग्यपूर्ण गम्भीर व आपत्तिजनक है। इस मामले पर तत्काल आदेश जारी करने वाले अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए है। पंचायत मंत्री ने ट्वीट कर आदेश दिया है कि महिला सचिव को पूर्व में पदस्थ स्थान पर पदस्थापना किया जाए।

जनपद सीईओ ने यह लिखा है आदेश पत्र में

जनपद सीईओ दीपक ठाकुर के द्वारा जारी आदेश पत्र में लिखा है कि इस पंचायत में सपॉर्ट कार्य की अधिकता की वजह से यहां ग्राम पंचायत भेड़ी में महिला सचिव हेमलता मानिकपुरी की जगह ग्राम पंचायत झिठिया के पुरुष सचिव रामेश्वर गोटामे की पदस्थापना की जाए। यानी इस आदेश में महिलाओं की कार्यशैली को पुरुष की कार्यशैली की तुलना में कम आंका गया है।

 

मामला साल 2020 का पंचायत मंत्री ने दिए कार्रवाई के निर्देश

दरअसल यह मामला साल 2020 का है। पर इस आदेश ने पूरे प्रदेश में हड़कम्प मचा दी है। वही आदेश जारी करने वाले जनपद सीइओ दीपकठाकुर का मोबाइल फोन भी बंद बता रहा है।
वही जिला पंचायत सीईओ डॉक्टर रेणुका श्रीवास्तव ने पँचायत मंत्री के आदेश के बाद जनपद सीईओ द्वारा जारी आदेश को निरस्त करने पत्र जारी किया है।
वही अब जल्द ही जनपद सीईओ पर भी कार्रवाई करने की तैयारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!