
हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। जिला सह सयोजक उमेश सेन ने कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से कश्मीरी पंडितों की घर वापसी की तैयारी की जा रही है, लेकिन इससे पहले उनकी सुरक्षा की तरफ ध्यान देना होगा। आतंकवादी कश्मीरी पंडितों पर हमला कर घर वापसी का विरोध कर रहे हैं। केंद्र सरकार को आतंकवादियों को इसका मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए। आतंकवादियों को संदेश देने की जरूरत है कि उनके इस तरह के हमलों से कोई डरने वाला नहीं है। इस दौरान बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद के जिला सयोजक सतीश विश्वकर्मा , उमेश सेन सहसंयोजक , सनी ढीमर सुरक्षा प्रमुख , तुषार ढीमर सह सुरक्षा प्रमुख , प्रमोद शारदा रोशन ढीमर नगर प्रमुख मिथिलेश साहू, चिंकू कौशिक , पुष्कर देशमुख , आशुतोष कौशिक , परितोष साहू , योगेश ठाकुर , रोशन सहित बड़ी सख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।




















