
अभी इस मामले में जांच चल रही है।परिजनों के अनुसार नर्स गामीन्ता साहू की संदिग्ध अवस्था अवस्था में मौत 20 मई को हुई थी। जिसके बाद 52 दिन तक शव दफन रहा। हत्या की आशंका जताकर परिजनों ने दोबारा पीएम कराने की मांग की थी। जिसके बाद दफन शव को निकालकर रायपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया था। 14 जुलाई को नर्स के शव का दोबारा पीएम राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज में वरिष्ठ डॉक्टरों ने किया था। जिसके बाद पीएम रिपोर्ट आ चुकी है। पुलिस ने बिसरा जांच के लिए रायपुर भेजा है। अब वहां से रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आएगी।




















