प्रदेश रूचि

भाजपा नेताओं के विवादित ऑडियो मामले में अब छत्तीसगढ़ीया क्रांति सेना आए सामने…साहू समाज के पदाधिकारियों को अपशब्द कहने वालों पर कार्यवाही की मांग को लेकर सौंपे ज्ञापन

बालोद-भाजपा महामंत्री व भाजपा जिला कार्यकारणी सदस्य के बीच हुए बातचीत का ऑडियो  बाहर आने के बाद बालोद जिले की राजनीति काफी गरमा गई है। मामले को लेकर प्रदेशरूचि ने भी खबर प्रकाशित किया था जिसके बाद  मामले को लेकर शनिवार को छतीसगढ़िया क्रांति सेना ने दोनों भाजपा नेताओं के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। भाजपा महामंत्री प्रमोद जैन एवं राजू अग्रवाल सदस्य भाजपा जिला कार्यकारिणी द्वारा छत्तीसगढ़िया साहू समाज एवं साहू समाज के कुछ व्यक्तियों के लिये अपमान जनक अपशब्दों का प्रयोग किया गया

जिसके खिलाफ कार्यवाही करने की मांग को लेकर छतीसगढ़िया क्रांति सेना ने पुलिस अधीक्षक के नाम अतरिक्त पुलिस अधीक्षक डीआर पोर्ते को ज्ञापन सौपा है।देवेंद्र साहू ने बताया कि भाजपा महामंत्री प्रमोद जैन एवं राजू अग्रवाल सदस्य भाजपा जिला कार्यकारिणी द्वारा छत्तीसगढ़िया साहू समाज के लिये अपशब्दों का एवं अपमान जनक शब्दों का प्रयोग किया गया है। साहू समाज के लिये गंदी गाली का उपयोग किया गया है। इसी प्रकार राजू अग्रवाल द्वारा साहू समाज के लिये गंदे शब्द का प्रयोग किया गया। इस प्रकार प्रमोद जैन एवं राजू अग्रवाल द्वारा छत्तीसगढ़िया साहू समाज को अपमानित करने के आशय से अभद्र शब्दों का प्रयोग किया गया है। जिससे छत्तीसगढ़िया समाज आहत हुआ है एवं अपमानित महसूस कर रहा है। जिस संबंध में प्रमोद जैन एवं राजू अग्रवाल पर तत्काल कार्यवाही किये जाने की मांग पुलिस अधीक्षक से किया है।

Related news

भाजपा नेता का कथित वायरल ऑडियो:- एक ने कहा प्रमोद मतलब प्रमोद..कोई मतलब नई…अभी कोई कुछ नई कर सके ..कोई हटा सकथे का..तो दूसरे ने कहा …जिलाध्यक्ष खुद गिरवी रखा गे है तो गिरवी रखाने वाला साहूकार के चलही भैया

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!