Skip to main content

प्रदेश रूचि

अब ‘संजय’ बताएगा हादसे का खतरा! IIT मद्रास के साथ छत्तीसगढ़ का ऐतिहासिक समझौता डेटा आधारित मॉडल से होगी ब्लैक स्पॉट की पहचान, घटेंगी सड़क दुर्घटनाएंबालोद में अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा: दो युवक चाकू समेत गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाईप्रधानमंत्री के खिलाफ कथित आपत्तिजनक सोशल मीडिया टिप्पणी पर भाजयुमो का विरोध, सख्त कार्रवाई की मांगअब बड़े शहर जाने की जरूरत नहीं! बालोद में ही मिलेगी CGPSC, SSC, बैंकिंग-रेलवे की फ्री कोचिंग कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा की नई पहलनीट पेपर लीक को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन तेज, भारी बारिश में प्रधानमंत्री का पुतला दहन; केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

मंत्रालय में क्लर्क व चपरासी में नौकरी लगाने के नाम पर 7 लोगो से 4 लाख से ज्यादा की ठगी करने वाले आरोपी को बालोद पुलिस ने किया गिरफ्तार.. रनचिरई थाना क्षेत्र का मामला

बालोद-जिले के थाना रनचिरई के ग्राम भटगांव के 7 लोगो से रायपुर मंत्रालय में क्लर्क व चपरासी पद पर नोकरी लगाने के नाम पर 4 लाख 17 हजार रुपये का धोखाधड़ी करने वाले उग्रसेन चंदेल को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।पुलिस ने बताया कि थाना रनचिरई में प्रार्थी यादराम साहू पिता स्व. हेमलाल साहू, 55 वर्ष सा. भटगांव थाना रनचिरई ने लिखित शिकायत दिया कि उग्रसेन चंदेल पिता जीवनलाल चंदेल, 30 वर्ष सा. भटगांव स्वयं का मंत्रालय में बहुत जान पहचान है कहते हुए प्रार्थी के बेटे जीनू राम साहू का चपरासी के पद पर नौकरी लगाने के नाम पर 60 हजार रुपये लिया है और 6 महीने होने के बाद भी नौकरी नहीं लगा है, अब पैसे वापस मांगने पर टाल मटोल करता है, प्रार्थी के अतिरिक्त अन्य कई लोगों से भी नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी किया है की शिकायत जांच करने पर आरोपी उग्रसेन चंदेल के द्वारा अपना मंत्रालय में काफी पहुँच है बताकर 7 लोगों को नौकरी लगाने के नाम पर 4 लाख17 हजार रुपये का धोखाधड़ी किया है, जिस पर थाना रनचिरई में धारा 420 भादवि. का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!