Skip to main content

प्रदेश रूचि

छत्तीसगढ़ के राजधानी स्थित इस वार्ड में 13 साल के बच्ची का डेंगू से हुई मौत..मृतिका को डेंगू के अलावा इस बीमारी की भी थी शिकायत

 

रायपुर- रायपुर के शहीद चूड़ामणि नायक वार्ड क्रमांक 38 रामकुंड उत्कल बस्ती के 13 साल की बच्ची का डेंगू से मौत का मामला सामने आया है दरअसल उत्कल बस्ती के महेश पनिका की बेटी की तबियत खराब होने के बाद स्थानीय निजी अस्पताल पेटल्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां पर 13 वर्षीय भावना पनिका का डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव आया था जिसके बाद इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई वही मामले पर डाक्टर कि माने तो मृतिका बच्ची को सिकलसेल से भी ग्रसित था इस बीच अचानक तबियत खराब होने के बाद 7 अगस्त को डेंगू पॉजिटिव भी आया था लेकिन इलाज के दौरान बच्ची की मौत के बाद वार्ड में दहशत का माहौल है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!