प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

*भारतीय राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के 61वां स्थापना दिवस पर विधानसभा युँकाध्यक्ष विनोद टावरी ने कहा….*

बालोद- भारतीय राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के 61 वा स्थापना दिवस पर स्थानीय काग्रेस भवन में सोमवार को जिला युवा कांग्रेस व विधानसभा युवा कांग्रेस के तत्वाधान में राजीव गाँधी के छायाचित्र में माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर पार्टी का ध्वजारोहण कर निष्ठा पूर्वक कार्य करने की शपथ ली गई। आयोजन में अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए युवक काग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष विनोद टावरी ने कहा कि हम सभी को गर्व है कि हम सब ऐसी पार्टी के कार्यकर्ता हैं जिसने देश को आजादी दिलाने के साथ-साथ देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।हम सभी मिलकर गांधीवादी विचारधारा के साथ देश में विघटनकारी तथा नफरत फैलाने वाली विचारधारा के खिलाफ डटकर मुकाबला करेंगे, इस अवसर पर देश में बढ़ती बेरोजगारी पर चिंता जाहिर करते हुए केंद्र सरकार से अपील की गई कि वह बेरोजगारी पर अंकुश लगाए और युवाओं को काम दे, जिससे लोगों को भरपेट भोजन मिल सके।इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी,विधानसभा अध्यक्ष विनोद टावरी,जिला उपाध्यक्ष दिनेश्वर साहू, जिला प्रशासनिक महासचिव आदित्य दुबे, ब्लॉक अध्यक्ष संदीप साहू, नरेंद्र देशलहरा, अवधेश सिह, यशवन्त साहू, देवेंद्र साहू, डोमेद्र चुनारकर जिला महासचिव, सुदामा शर्मा जिला महासचिव, नोमेश रामटेके, विट्टू यादव, फरहान,देवेंद्र कुमार साहू,रामस्वरूप ठाकुर लेखराज साहू, डिलेश्वर देशमुख, गजेंद्र ढीमर, सोहन साहू, लोकेंद्र कुमार ,लोकेश्वर सहित आदि युवक कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!