Skip to main content

प्रदेश रूचि

डौंडीलोहारा में 25 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रस्तावित दौरा, 5 हजार महिलाओं के सम्मान की तैयारीखेल प्रतिभाओं को सरकार का बड़ा तोहफा: 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिली शासकीय सेवा में नियुक्ति, बालोद के खिलाड़ियों ने भी बढ़ाया जिले का मानबालोद आबकारी विभाग में बड़ी कार्रवाई: उप निरीक्षक आशा राम शाक्य निलंबित, सहायक जिला आबकारी अधिकारी निलोफर जैन पर विभागीय कार्रवाई का प्रस्तावजगतरा में बनेगी नई कृषि उपज मंडी, कलेक्टर ने स्थल निरीक्षण कर यातायात, पार्किंग और सुगम आवागमन के दिए अहम निर्देशसाय सरकार का बड़ा फैसला: हर विकासखंड में विकसित होंगे गौधाम, पंचायतों को मिलेगी अहम जिम्मेदारी

डौंडीलोहारा में 25 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रस्तावित दौरा, 5 हजार महिलाओं के सम्मान की तैयारी

भाजपा का मेगा आयोजन: विकास कार्यों के लोकार्पण-भूमिपूजन के साथ महिला सशक्तिकरण का बनेगा बड़ा मंच

बालोद/डौंडीलोहारा। डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र 25 अगस्त को एक बड़े राजनीतिक एवं सामाजिक आयोजन का साक्षी बनने जा रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रस्तावित दौरे को लेकर भाजपा संगठन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। भाजपा मंडल डौंडीलोहारा के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में जिलेभर की बिहान एवं स्व-सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 5 हजार महिलाओं का सम्मान किए जाने का प्रस्ताव है। संगठन इसे महिला सम्मान और जनभागीदारी के दृष्टिकोण से अब तक का सबसे बड़ा आयोजन मान रहा है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में प्रस्तावित इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडे, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, कांकेर सांसद भोजराज नाग, वेयरहाउस कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष चंदूलाल साहू, खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष राकेश पांडे, सीजीएमएससी अध्यक्ष दीपक म्हस्के, पर्यटन मंडल की अध्यक्ष नीलू शर्मा तथा भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी सहित कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों के शामिल होने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री से मुलाकात करते भाजपा पदाधिकारी

क्षेत्र को मिल सकती हैं विकास की नई सौगातें

प्रस्तावित कार्यक्रम केवल महिला सम्मान तक सीमित नहीं रहेगा। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी कर सकते हैं। यदि यह प्रस्ताव अंतिम रूप लेता है तो डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र को आधारभूत विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण सौगातें मिलने की उम्मीद है।

संगठन ने तेज किया जनसंपर्क और समन्वय अभियान

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाजपा संगठन ने व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। आयोजन की रूपरेखा, अतिथियों के स्वागत और जनसहभागिता सुनिश्चित करने के लिए संगठन के पदाधिकारी लगातार बैठकें और समन्वय कर रहे हैं।

इसी क्रम में वेयरहाउस कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष एवं डौंडीलोहारा विधानसभा प्रभारी चंदूलाल साहू, भाजपा प्रदेश मंत्री एवं बालोद जिला प्रभारी संध्या परगनिहा, प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर, पूर्व जिला महामंत्री देवेंद्र जायसवाल, मंडल अध्यक्ष कुसुम शर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष लाल निवेद सिंह टेकाम, उपाध्यक्ष नेहा उपाध्याय तथा रेगाडबरी सोसायटी अध्यक्ष निरंजन पटौदी ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से मुलाकात कर उन्हें कार्यक्रम का औपचारिक आमंत्रण दिया।

छत्तीसगढ़ के विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात करते भाजपा पदाधिकारी

 

विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार दोनों वरिष्ठ नेताओं ने कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपनी सहमति प्रदान कर दी है। इसके बाद संगठन की तैयारियों में और तेजी आ गई है।

महिला सशक्तिकरण का बनेगा ऐतिहासिक मंच

डौंडीलोहारा में प्रस्तावित यह आयोजन केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि महिला सशक्तिकरण और सामाजिक भागीदारी का बड़ा संदेश देने वाला मंच बनने की ओर अग्रसर है। हजारों महिलाओं की उपस्थिति, सम्मान समारोह और विकास कार्यों की संभावित सौगातों के साथ यह कार्यक्रम जिले के सबसे चर्चित आयोजनों में शामिल हो सकता है। भाजपा संगठन का दावा है कि यह आयोजन महिलाओं की भूमिका को सम्मान देने के साथ-साथ क्षेत्र के विकास को नई गति देने की दिशा में भी महत्वपूर्ण साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!