Skip to main content

प्रदेश रूचि

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बालोद कांग्रेस का विजय मार्च, छात्रों-युवाओं की जीत बताकर मनाया जश्न

बालोद। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी बालोद ने जिला अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी के नेतृत्व में भव्य “विजय मार्च” निकाला। कांग्रेस ने इस मौके को देश के छात्रों, युवाओं और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के संघर्ष की जीत बताते हुए पूरे उत्साह के साथ जश्न मनाया।
विजय मार्च में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, युवा साथी और पदाधिकारी शामिल हुए। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर, मिठाइयां बांटकर और एक-दूसरे का अभिनंदन कर खुशी का इजहार किया। पूरे आयोजन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश का माहौल देखने को मिला।


जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी ने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा छात्रों, युवाओं, लोकतंत्र और जनआवाज़ की जीत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह संघर्ष शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही सुनिश्चित करने और युवाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार उठाई गई आवाज़ की सफलता है। उन्होंने इसे कांग्रेस और विशेष रूप से नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा उठाए गए मुद्दों की नैतिक जीत बताते हुए कहा कि पार्टी आगे भी जनहित और युवाओं के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखेगी।
विजय मार्च में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बालोद के अध्यक्ष नरेंद्र सिन्हा, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अंचल प्रकाश साहू, नेता प्रतिपक्ष कशीमुद्दीन कुरैशी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, पार्षद और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इनमें अनिल यादव, सतीश यादव, सुमित शर्मा, निर्देश पटेल, चंद्रहास साहू, जितेंद्र साहू, सत्यम टाटिया, कमलेश श्रीवास्तव, रवि प्रकाश यादव, हसीना बेगम, चमेली साहू, रश्मि दुबे, भगवती सोनकर, प्रियंका चोपड़ा, वैभव शर्मा, दाऊद खान, आनंद राजपूत, रूपेश यादव, संतोष साहू, अवधेश सिंह, आबिद मलिक, शाहनवाज खान, विक्की तिगाला, देवेंद्र साहू, गुलाम मोहिनुद्दीन, पुनीत साहू, पुष्कर ठाकुर, फरहान खान, इंद्रजीत देवांगन, अजहर तिगाला, सुनील मंडावी, फैज खान, कान्हा, इंद्र कुमार, आर्यन साहू, स्वप्निल साहू, समीर खान, मुकुल गोस्वामी, सूफियान कुरैशी सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!