प्रदेश रूचि

Balod:-स्कूल में बड़ी चोरी: CCTV कैमरे का तार काटकर चोरों ने पार किए प्रोजेक्टर, बैटरी और लैब सामग्री

बालोद जिले के गुरुर विकासखंड अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फागुनदाह में बीती रात बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने स्कूल परिसर में लगे CCTV कैमरे का वायर काटकर वारदात को अंजाम दिया और लाखों रुपए की सामग्री चोरी कर फरार हो गए।


मिली जानकारी के अनुसार अज्ञात चोरों ने स्कूल के कंप्यूटर कक्ष का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद वहां रखे 3 प्रोजेक्टर, 2 इन्वर्टर बैटरियां, चोंगा यूनिट सहित भौतिकी प्रयोगशाला की सामग्री चोरी कर ली। बताया जा रहा है कि चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग 1 लाख 50 हजार रुपए आंकी गई है।


स्कूल प्रबंधन के मुताबिक घटना 21 मई की रात से 22 मई की सुबह के बीच की बताई जा रही है। खास बात यह है कि स्कूल में सुरक्षा के लिए CCTV कैमरे लगे हुए थे, लेकिन चोरों ने बड़ी सफाई से कैमरे और माइक का वायर काट दिया, जिससे उनकी गतिविधियां रिकॉर्ड नहीं हो सकीं।

घटना की जानकारी मिलते ही स्कूल प्रबंधन, ग्राम कोटवार और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। मामले की लिखित शिकायत थाना पुरुर में दर्ज कराई गई है। पुलिस अब अज्ञात चोरों की तलाश में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!