Related news
https://pradeshruchi.com/?p=40935
वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, रातभर ड्रोन कैमरे और मैदानी निगरानी के जरिए तेंदुए की लोकेशन ट्रैक करने का प्रयास किया गया। हालांकि घने खेतों और झाड़ियों के कारण उसे पकड़ना चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन द्वारा पहले ही बीएनएसएस की धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश लागू किया जा चुका है, जिसके तहत घटना स्थल और आसपास अनावश्यक भीड़ एकत्रित होने पर रोक है।
आज प्रस्तावित रेस्क्यू ऑपरेशन में रायपुर से विशेषज्ञ टीम को भी शामिल किया जा सकता है, जो तेंदुए को ट्रेंकुलाइज कर सुरक्षित पकड़ने की रणनीति पर काम करेगी। वन विभाग का कहना है कि प्राथमिकता तेंदुए और आम नागरिकों दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
ग्रामीणों से लगातार अपील की जा रही है कि वे खेतों और आसपास के क्षेत्रों में न जाएं और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। पूरे क्षेत्र में अलर्ट जारी है और वन अमला पूरी मुस्तैदी के साथ तेंदुए की तलाश में जुटा हुआ है।




















