घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई और पूरे क्षेत्र को अपने नियंत्रण में ले लिया। वहीं, तेंदुए को देखने के लिए आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ कुएं के पास जुट गई, जिससे रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करने में बाधा उत्पन्न हो रही थी।

वन विभाग के अधिकारियों द्वारा लगातार मुनादी कराकर लोगों से कुएं से दूर रहने की अपील की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि भीड़ पूरी तरह हटने के बाद ही सुरक्षित तरीके से तेंदुए को बाहर निकालने का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया जाएगा, ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके।
फिलहाल मौके पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और वन अमला हर स्थिति पर नजर बनाए हुए है। रेस्क्यू टीम द्वारा आवश्यक उपकरणों के साथ पूरी तैयारी कर ली गई है और जैसे ही हालात अनुकूल होंगे, तेंदुए को सुरक्षित बाहर निकालने की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।




















