Skip to main content

प्रदेश रूचि

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ के नारे के साथ बालोद में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, विजय शर्मा की अगुवाई में निकली विशाल पदयात्राबिरसा मुंडा के आदर्शों पर आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़, जनजातीय समाज का सर्वांगीण विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : विजय शर्माबालोद में 17 नवंबर को निकलेगी ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा होंगे शामिलधान खरीदी के पहले दिन बालोद जिले का शानदार प्रदर्शन, प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल17 गांवों के देवी-देवताओं का संगम, गाढ़ा बाजा की गूंज और लोक संस्कृति का उल्लास… ठेमाबुजुर्ग की देव मड़ई में दिखी छत्तीसगढ़ की समृद्ध विरासत

बिरसा मुंडा के आदर्शों पर आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़, जनजातीय समाज का सर्वांगीण विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : विजय शर्मा

जनजातीय गौरव दिवस पर बालोद में जिला स्तरीय समारोह, उपमुख्यमंत्री ने गिनाईं विकास योजनाओं की उपलब्धियां; नारागांव को प्रदेश का पहला शत-प्रतिशत सौर ऊर्जा संचालित गांव बनाने की पहल

बालोद। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर बालोद में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांकेर सांसद भोजराज नाग ने की। समारोह में जनजातीय संस्कृति, परंपराओं, स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय समाज के योगदान और उनकी गौरवशाली विरासत को याद करते हुए विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली प्रतिभाओं तथा वीर परिवारों का सम्मान किया गया।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भगवान बिरसा मुंडा सहित देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले जनजातीय वीर स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जीवन, संघर्ष और समाज के प्रति उनका समर्पण आज भी प्रत्येक व्यक्ति के लिए प्रेरणास्रोत है। मात्र 25 वर्ष की अल्पायु में उन्होंने समाज और देश के लिए जो योगदान दिया, वह सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों पर चलते हुए जनजातीय समाज के सम्मान, अधिकार, उत्थान और सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

गांव-गांव तक पहुंच रही विकास की रोशनी

उपमुख्यमंत्री ने जिले में संचालित विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार की प्राथमिकता प्रत्येक गांव और जरूरतमंद परिवार तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना है। इसी दिशा में जिले में कनेरी-धनोरा मल्टी विलेज पेयजल योजना का कार्य तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। इसके पूरा होने से अनेक गांवों के लोगों को स्वच्छ पेयजल की सुविधा उपलब्ध होगी।

उन्होंने बालोद जिले के नारागांव में संचालित सौर ऊर्जा पहल को महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि गांव के सभी घरों और शासकीय कार्यालयों को सौर ऊर्जा से संचालित करने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। यह पहल सफल होने पर नारागांव प्रदेश का पहला शत-प्रतिशत सौर ऊर्जा से संचालित गांव बनने की दिशा में अग्रसर होगा। इससे स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलने के साथ पारंपरिक बिजली पर निर्भरता भी कम होगी।

प्रधानमंत्री आवास योजना का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि पात्र गरीब परिवारों को पक्के आवास उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। वहीं महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को नियमित आर्थिक सहायता देकर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

बस्तर में लौट रही शांति, मजबूत हो रहा विकास का वातावरण

बस्तर में बदलते हालात का उल्लेख करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि माओवाद के प्रभाव में कमी आने के साथ क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और विकास का वातावरण मजबूत हो रहा है। बस्तर के गांवों में पारंपरिक पर्वों, मेलों और उत्सवों में लोगों की भागीदारी बढ़ रही है। दशहरा जैसे सांस्कृतिक आयोजनों में देवी-देवताओं और श्रद्धालुओं की बढ़ती सहभागिता इस बदलाव का प्रतीक है। सरकार का लक्ष्य जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़कर वहां शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।

समारोह में बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक एवं संगीतमय कार्यक्रमों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि जनजातीय संस्कृति और परंपराएं छत्तीसगढ़ की अमूल्य धरोहर हैं। इनके संरक्षण और संवर्धन के साथ नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना भी आवश्यक है।

जनजातीय समाज को मिला सम्मान और नई पहचान : भोजराज नाग

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कांकेर सांसद भोजराज नाग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जनजातीय समाज के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक उत्थान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री जनमन योजना, धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान और महतारी वंदन योजना जैसी पहल जनजातीय क्षेत्रों में विकास को नई गति दे रही हैं।

उन्होंने कहा कि 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान देने की महत्वपूर्ण पहल है। देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर जनजातीय समाज की बेटी द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति के रूप में आसीन होना पूरे समाज के लिए गौरव का विषय है। छत्तीसगढ़ में भी जनजातीय समाज से आने वाले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।

सांसद ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में वर्ष 1999 में पृथक जनजातीय कार्य मंत्रालय के गठन को भी जनजातीय समाज के हित में महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का उद्देश्य जनजातीय समुदाय को सम्मान, अधिकार और विकास के समान अवसर उपलब्ध कराना है।

जिले के 186 गांव धरती आबा अभियान में शामिल

कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि जिले में जनजातीय समाज के उत्थान और शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने जानकारी दी कि बालोद जिले के 186 गांव धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान में शामिल हैं। अभियान के माध्यम से जनजातीय क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं और विकास कार्यों को गति दी जा रही है।

उन्होंने शिक्षा, खेल, स्वास्थ्य, कृषि सहित विभिन्न क्षेत्रों में विभागीय समन्वय से किए जा रहे कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है।

प्रदर्शनी में योजनाओं और उपलब्धियों की दी गई जानकारी

समारोह स्थल पर विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा आकर्षक प्रदर्शनियां लगाई गईं। इनके माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और हितग्राहीमूलक कार्यक्रमों की जानकारी आम नागरिकों को दी गई। प्रदर्शनियों में विभागीय योजनाओं और उपलब्धियों को प्रदर्शित कर लोगों को उनके लाभ एवं पात्रता संबंधी जानकारी से अवगत कराया गया।

जनजातीय प्रतिभाओं और वीर परिवारों का हुआ सम्मान

समारोह के दौरान जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों, शहीद परिवारों तथा देश की सेवा में योगदान देने वाले वीर सैनिकों के परिवारों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही शिक्षा, खेल और स्वास्थ्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली प्रतिभाओं को भी सम्मान प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में पद्मश्री डोमार सिंह कुंवर, राज्य एथलेटिक संघ के उपाध्यक्ष सौरभ लूनिया, जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर, उपाध्यक्ष तोमन साहू, नगर पालिका परिषद बालोद की अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी, दल्ली राजहरा नगर पालिका अध्यक्ष तोरण साहू, बालोद नगर पालिका उपाध्यक्ष कमलेश सोनी, नगर पंचायत डौंडीलोहारा अध्यक्ष लाल निवेंद्र सिंह टेकाम, जनपद पंचायत बालोद अध्यक्ष सरस्वती टेमरिया, गुंडरदेही अध्यक्ष पुरुषोत्तम चंद्राकर, डौंडी अध्यक्ष मुकेश कौड़ो सहित जनप्रतिनिधि, आदिवासी समाज के प्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

जनजातीय गौरव दिवस का यह आयोजन जनजातीय समाज के ऐतिहासिक योगदान को स्मरण करने के साथ उनकी संस्कृति, परंपरा, प्रतिभा और विकास की आकांक्षाओं को सम्मान देने का अवसर बना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!