Skip to main content

प्रदेश रूचि

छत्तीसगढ़ की दो बेटियां भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में, चीन में होने वाले एशिया कप में दिखाएंगी दमआधी रात में दुकान ध्वस्त करने का आरोप: कोर्ट के आदेश पर उठे सवाल, तहसीलदार के फैसले के बाद निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांगडौंडीलोहारा में 25 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रस्तावित दौरा, 5 हजार महिलाओं के सम्मान की तैयारीखेल प्रतिभाओं को सरकार का बड़ा तोहफा: 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिली शासकीय सेवा में नियुक्ति, बालोद के खिलाड़ियों ने भी बढ़ाया जिले का मानबालोद आबकारी विभाग में बड़ी कार्रवाई: उप निरीक्षक आशा राम शाक्य निलंबित, सहायक जिला आबकारी अधिकारी निलोफर जैन पर विभागीय कार्रवाई का प्रस्ताव

संगठन मजबूती की दिशा में कदम: भाजयुमो बालोद मंडल की नई टीम घोषित

बालोद। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) बालोद मंडल की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन एवं जिला संगठन के निर्देशों के अनुरूप मंडल अध्यक्ष राहुल सोनी ने अपने पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों के नामों की औपचारिक घोषणा की। नई कार्यकारिणी में कमल बजाज और तुसार मिनपाल को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं एवन साहू, मनीष माधवानी, यश जैन और गौतम बजाज को मंडल उपाध्यक्ष बनाया गया है। संगठनात्मक कार्यों को गति देने के लिए मनीष शर्मा, अमित बिसाई, लक्की चौधरी और पुष्कर देशमुख को मंत्री पद का दायित्व दिया गया है।

इसके अलावा वित्तीय एवं संगठनात्मक समन्वय को मजबूत करने के उद्देश्य से समकित जैन को कोषाध्यक्ष तथा वैभव राकेचा को सह-कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कार्यकारिणी की घोषणा के अवसर पर भाजयुमो मंडल अध्यक्ष राहुल सोनी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास जताया कि नई टीम पूरी निष्ठा और ऊर्जा के साथ संगठन को मजबूत करने तथा पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं और उनके सक्रिय योगदान से संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!