प्रदेश भाजपा द्वारा जारी पत्र के अनुसार, इस अभियान के प्रभावी संचालन और समन्वय के लिए गठित टीम में पूनम चन्द्राकर, नीलकंठ टेकाम, डॉ. राजीव सिंह, आलोक सिंह ठाकुर और कृष्णबिहारी जायसवाल को सदस्य बनाया गया है। यह अभियान केंद्र सरकार की उस महत्वपूर्ण पहल से जुड़ा है, जिसे मनरेगा के स्थान पर लाए गए नए बिल के रूप में देखा जा रहा है और जिसके उद्देश्यों, प्रावधानों व लाभों को आमजन तक पहुंचाने के लिए भाजपा देशभर में जागरूकता अभियान चला रही है।

इस दायित्व पर प्रतिक्रिया देते हुए यशवंत जैन ने कहा कि यह अभियान जनहित से जुड़ा हुआ है और वे पार्टी नेतृत्व के मार्गदर्शन में बिल से संबंधित तथ्यों, उद्देश्यों और लाभों को आम लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने का प्रयास करेंगे। उनकी नियुक्ति को लेकर बालोद जिले सहित प्रदेशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह और सकारात्मक माहौल देखा जा रहा है।




















