प्रदेश रूचि

बालोद में PM आवास योजना को रफ़्तार: 21 हितग्राहियों को मिले स्वीकृति पत्र

बालोद। नगर पालिका परिषद बालोद द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत पात्र हितग्राहियों को अपने घर के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मंगलवार को 21 लाभार्थियों को कार्य स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी और उपाध्यक्ष कमलेश सोनी ने संयुक्त रूप से पत्र वितरित किए। इस पहल का उद्देश्य शहरी गरीबों और मध्यमवर्गीय परिवारों को सभी मौसम के अनुकूल पक्का आवास उपलब्ध कराना है, ताकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सबके लिए पक्का घर” के संकल्प को गति मिल सके।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की परिकल्पना के अनुरूप ट्रिपल इंजन सरकार की नगर निकायों में सक्रिय भागीदारी के तहत यह कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिससे शहरवासियों को आवास निर्माण हेतु आवश्यक अनुमतियाँ और सहायता समय पर उपलब्ध हो सके।

कार्यक्रम के दौरान पार्षद गिरजेश गुप्ता, कांति साहू, महेश पाठक, संतोष चौधरी, तरुण साहू, सहित नगर पालिका के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!