प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

ग्राम पंचायत दुधली के प्रतिनिधियों ने कलेक्टर से मुलाकात, विकास कार्यों की स्वीकृति का रखा प्रस्ताव

बालोद। ग्राम पंचायत दुधली के प्रतिनिधियों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर ग्राम की प्रमुख समस्याओं एवं आवश्यक विकास कार्यों को लेकर कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने विभिन्न निर्माण कार्यों की स्वीकृति के लिए आवेदन पत्र सौंपे।

प्रतिनिधियों ने कलेक्टर को अवगत कराया कि ग्राम में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार की आवश्यकता है। इसके तहत शीतला मंदिर से बड़े तालाब तक सीसी रोड निर्माण, कुर्मी भवन में डोम शेड, गौठान में सीसी रोड, महतारी घाट—बड़ा तालाब एवं डबरी तालाब में टीन शेड, दुर्गा मंच के सामने सीसी रोड तथा सोमनाथ घर से दुधली नाला तक पक्की नाली निर्माण की मांग रखी गई।

कलेक्टर मिश्रा ने सभी प्रस्तावों पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए आवश्यक कार्य स्वीकृति के लिए आश्वासन दिया तथा संबंधित विभागों को प्राथमिकता के साथ कार्रवाई करने के निर्देश देने की बात कही।

इस दौरान सरपंच पिलेश्वरी नेताम, उपसरपंच मोहित देशमुख, सचिव डिलेश्वरी विश्वकर्मा, रोजगार सहायक बिंदु कुमारी देशमुख, पंच भूपेंद्र धनकर, मधुकांत साहू एवं भृत्य सोमन धनकर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!