जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी ने कहा कि नेशनल हेराल्ड केस में ईडी द्वारा दर्ज कराई गई FIR मोदी सरकार की राजनीतिक मंशा को साबित करती है। उनका कहना था कि अप्रैल में चार्जशीट दाखिल होने के छह महीने बाद जाकर FIR दर्ज की गई, क्योंकि सरकार को एहसास हो गया कि ईडी की चार्जशीट कमजोर है।

बालोद शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अंचल प्रकाश साहू ने कहा कि आयकर, ईडी या दिल्ली पुलिस—इन सबके जरिए कांग्रेस पर हो रही कार्रवाई केवल राजनीतिक द्वेष से प्रेरित है। उन्होंने कहा कि ऐसी कार्रवाइयों से कांग्रेस पीछे हटने वाली नहीं है और लोकतंत्र की मजबूती के लिए मजबूती से लड़ाई जारी रहेगी।
विरोध प्रदर्शन में धीरज उपाध्याय, शंभू साहू, कमलेश श्रीवास्तव, विनोद बंटी शर्मा, कसीमुद्दीन कुरैशी, प्रशांत बाला बोकड़े, हंसमुख टूवानी, प्रेमचंद क्षीरसागर, दाऊद खान, जमील बख्श, वैभव साहू, देवेंद्र साहू, कल्लू मिथलेश, नुरूटी, सतीश यादव, अनिल चैनानी, सत्यम टाटिया, एनुराम साहू, शाहनवाज़ खान, वैभव शर्मा, सुमित शर्मा, अनिल सोनी, फैज़, रोहित, कृष्णा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।




















