प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

पाररास बाईपास में खड़े ट्रकों से घंटों जाम, धर्मकांटा की अव्यवस्था से राहगीर परेशान, यातायात विभाग की अनदेखी से बढ़ी लोगों की मुश्किलें।

 

बालोद। जिला मुख्यालय के पाररास बाईपास में इन दिनों भारी वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग से यातायात व्यवस्था चरमराई हुई है। धर्मकांटा में तौल के इंतजार में ट्रकों की लंबी कतारें लग गई हैं, जिससे बाईपास मार्ग पर आने-जाने वाले वाहनों को घंटों तक जाम की स्थिति झेलनी पड़ रही है।

धर्मकांटा से लेकर बधमरा रेलवे फाटक तक सड़कों के दोनों ओर खड़े ट्रकों के कारण मार्ग संकरा हो गया है। इस वजह से चारपहिया और दुपहिया वाहन चालकों को निकलने में खासी दिक्कतें हो रही हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि अक्सर ट्रक चालक सड़क के बीचों-बीच वाहन खड़ा कर चले जाते हैं, जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है।

जानकारी के अनुसार धमतरी से चावल लेकर आने वाले ट्रक बालोद के पाररास बाईपास स्थित धर्मकांटा में माल तौलवाने के लिए घंटों खड़े रहते हैं। तौल के बाद यही ट्रक आगे रेक पॉइंट तक पहुंचाए जाते हैं। धर्मकांटे के आसपास पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था नहीं होने से ट्रक सड़क पर ही कतार बनाकर खड़े हो जाते हैं।

लोगों का कहना है कि यातायात विभाग की निष्क्रियता से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। बाईपास मार्ग आधा ट्रकों ने घेर लिया है, जिससे अन्य वाहनों की आवाजाही बाधित हो रही है। छोटे वाहनों और मोटरसाइकिल चालकों को जोखिम उठाकर गुजरना पड़ता है।

स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि ट्रकों की पार्किंग के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जाए और धर्मकांटा संचालक तथा ट्रक चालकों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि बाईपास मार्ग पर लगातार हो रहे जाम की समस्या से राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!