प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

भाजपा बालोद की नई टीम घोषित — अमित चोपड़ा की कार्यकारिणी को जिलाध्यक्ष का अनुमोदन

बालोद। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख के अनुमोदन के पश्चात सोमवार को भाजपा शहर मंडल बालोद की बहुप्रतीक्षित नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई। अमित चोपड़ा के इस नई टीम में कई नए चेहरों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

घोषणा के बाद जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों और सदस्यों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा “नई कार्यकारिणी भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा, संगठन के सिद्धांतों और जनसेवा के संकल्प को नई ऊर्जा व समर्पण के साथ आगे बढ़ाएगी। सभी के सामूहिक प्रयासों से पार्टी और अधिक सशक्त एवं जनहितैषी बनेगी।”

 भाजपा शहर मंडल बालोद की नई कार्यकारिणी अध्यक्ष: अमित चोपड़ा उपाध्यक्ष: कमलेश गौतम, बसंती साहिरो, संतोष महेश पाठक, संदीप सिन्हा,महामंत्री:नरेन्द्र सोनवानी,मंत्री:
हितेश्वरी कौशिक, गोकुल ठाकुर, लक्ष्मी साहू, दिव्या बजाज, आशा पटेल,कोषाध्यक्ष:राकेश (बंटी) बाफना सह-कोषाध्यक्ष:
दिनेश तापड़िया,मीडिया प्रभारी: टिकेश्वर साहू,प्रचार-प्रसार प्रभारी: कमल बजाज वही भाजपा शहर मंडल के इस कार्यकारिणी सदस्यों में  35 सदस्यों को शामिल किया गया जिसमे  एवन साहू, कैलाश बिसाई, दिनेश साहू (नयापारा), दयाल बघेल, मनीष माधवानी, अबरार सिद्दीकी, राजेंद्र कानेकर, राजेश (राज) सोनी, धीरज भाई पटेल, भवानी शंकर शर्मा, विकास राठी, नीतू सोनवानी, प्राची लालवानी, सुनीता मनहर, जयराम निर्मलकर, जोगेंद्र सोनी, प्रतिमा यादव, घासुराम गंधर्व, रोहिणी साहू, संजय शर्मा, डोमेंद्र साहू, प्रभाकर बाघमार, राधा कौशिक, मंजू साहू, कुलेश यादव, ईश्वर साहू, रौनक कत्याल, रमेश नाहटा, दिप्ती यादव, गोमती रात्रे, राहुल साहू, समीर खान, प्रीतिबाला साहू, नीमा साहू और पिंटू सारथी शामिल है।

नई कार्यकारिणी की घोषणा के साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष और उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ताओं का मानना है कि अमित चोपड़ा के नेतृत्व में संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी, जिससे आने वाले समय में पार्टी की गतिविधियों में और अधिक गतिशीलता दिखाई देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!