प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

राष्ट्रीय जंबूरी के लिए द्वितीय बार संभावित स्थलों का निरीक्षण

राष्ट्रीय जंबूरी के लिए द्वितीय बार संभावित स्थलों का निरीक्षण

बालोद:भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, छत्तीसगढ़ राज्य के अध्यक्ष गजेन्द्र यादव के निर्देशन में राज्य मुख्य आयुक्त इदरजीत खालसा और राज्य सचिव जितेन्द्र साहू के नेतृत्व में राष्ट्रीय जंबूरी आयोजन के लिए द्वितीय चरण का निरीक्षण बालोद जिले के संभावित स्थलों हथौद और दुधली में किया गया।

निरीक्षण दल में अशोक देशमुख, हेमन्त देवांगन और अमित क्षत्रिय शामिल थे। टीम ने दोनों स्थलों का विस्तृत अवलोकन किया और दुधली को राष्ट्रीय जंबूरी आयोजन के लिए अधिक उपयुक्त माना। दुधली स्थल के पास मौजूद जंगल और गोदली जलाशय जैसी प्राकृतिक सुविधाएं एडवेंचर गतिविधियों के लिए अनुकूल बताई गईं।
स्थल का अंतिम चयन स्कूल शिक्षा मंत्री एवं राज्य अध्यक्ष गजेन्द्र यादव द्वारा किया जाएगा।

जिला स्तर पर निरीक्षण के दौरान प्रमुख रूप से जिला मुख्य आयुक्त राकेश यादव, जिला शिक्षा अधिकारी मधुलिका तिवारी, सहायक आयुक्त नवीन यादव, हिमांशु मिश्रा, मोहिनी यादव, जिला आयुक्त (गाइड) दुर्गेश नंदिनी यादव, जिला सचिव के. एल. गजेन्द्र, संयुक्त सचिव मधुमाला कौशल, कोषाध्यक्ष सत्यवान पिपरिया, संगठन आयुक्त (स्काउट) नेम सिंह साहू, संगठन आयुक्त (गाइड) प्रेमलता चंद्राकर, प्रशिक्षण आयुक्त (स्काउट) भुवन सिंहा, गाइड प्रतिनिधि सीमा साहू, विकासखंड सचिव सेवा राम प्रेमन, संयुक्त सचिव लिली पुष्पा एक्का और मीडिया प्रभारी मिलन सिंहा, कमला वर्मा, योगिता राजपूत, वाई. पी. गांगुली, रोहित देशमुख और विवेक धुर्वे उपस्थित रहे।

राज्य मुख्य आयुक्त और राज्य सचिव के साथ निरीक्षण टीम ने बालोद जिले के विभिन्न स्थलों का सूक्ष्म निरीक्षण किया और आवश्यक सुझाव दिए। अधिकारियों ने बालोद की भौगोलिक स्थिति, प्राकृतिक संसाधन और सुविधाओं की सराहना की, साथ ही जिले में स्काउट-गाइड संगठन की सक्रियता और प्रगति पर संतोष जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!