प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

सवा साल तक पैसा, अब अपात्र क्यों? – कांग्रेस ने उठाए महतारी वंदन पर सवाल

महतारी वंदन में महिलाओं के नाम काटना भाजपा सरकार का षड्यंत्र : कांग्रेस

रायपुर/बालोद।छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले तीन माह से प्रदेश की लगभग 40 प्रतिशत महिलाओं को महतारी वंदन योजना की राशि नहीं मिल रही है। उन्होंने कहा कि जिन महिलाओं को पिछले 16 माह तक पैसा मिलता रहा, उन्हें अब अपात्र बताकर सूची से बाहर किया जा रहा है। बैज ने आरोप लगाया कि बस्तर के चार जिलों में ही 4 हजार से अधिक महिलाओं के नाम काटे जा चुके हैं और पूरे प्रदेश में सर्वे कराकर बड़े पैमाने पर नाम हटाने की तैयारी की जा रही है।

बैज ने कहा – “भाजपा ने चुनाव से पहले सभी महिलाओं को लाभ देने का वादा किया था लेकिन चुनाव के बाद नियम-कानून बनाकर लाभार्थियों की संख्या घटा दी गई। जुलाई, अगस्त और सितंबर में लाखों महिलाओं को राशि नहीं मिली है। यदि महिलाएं अपात्र थीं तो सवा साल तक उनके खाते में पैसा क्यों दिया गया?”

बालोद जिले के कांग्रेस नेताओं का बयान

बालोद विधायक संगीता सिन्हा ने कहा कि महतारी वंदन के नाम पर भाजपा सरकार महिलाओं के साथ धोखा कर रही है। “प्रदेश की बहनों और माताओं को उम्मीद थी कि उनके खाते में समय पर राशि पहुंचेगी, लेकिन आज वे ठगी का शिकार हो रही हैं। यह महिलाओं की अस्मिता और अधिकारों पर चोट है।”

कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी ने कहा कि महतारी वंदन योजना को लेकर आम जनता में गहरी नाराजगी है। “भाजपा सरकार की नीयत महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण की नहीं बल्कि केवल चुनावी राजनीति की है।”

कांग्रेस महामंत्री रत्तीराम कोसमा ने तीखा हमला करते हुए कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार केवल शोषण कर रही है। “झूठ, लफ्फाज़ी और वादाखिलाफी ही मोदी की गारंटी साबित हुई है। आने वाले महीनों में यह योजना पूरी तरह बंद हो जाएगी, इसकी गारंटी है।”

जिला पंचायत सदस्य वैभव पूजा साहू ने कहा कि योजनाओं का वादा करके चुनाव जीतने वाली भाजपा सरकार अब उन ही महिलाओं को अपात्र बताकर शर्मनाक खेल खेल रही है। “बालोद सहित पूरे प्रदेश की महिलाएं इस अन्याय को कभी माफ नहीं करेंगी।”

कांग्रेस की मांग

कांग्रेस ने सरकार से मांग की है कि अब तक जिन महिलाओं को किश्त दी गई है उनकी पूरी सूची सार्वजनिक की जाए और जिन पात्र महिलाओं के खाते में पैसा नहीं पहुंचा है उन्हें तत्काल राशि दी जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!