प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त, सरकार ने मानी ये प्रमुख मांगें

रायपुर,  छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के कर्मचारियों ने अपनी प्रदेशव्यापी हड़ताल समाप्त करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात और प्रमुख मांगों पर सरकार की सहमति के बाद कर्मचारी संघ ने यह घोषणा की। शुक्रवार से प्रदेशभर के एनएचएम कर्मचारी काम पर लौटेंगे, जिससे राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं के फिर से सुचारु होने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री निवास पर हुई बैठक में छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने अपनी मांगें पूरी होने पर मुख्यमंत्री साय का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों के इस फैसले का स्वागत करते हुए इसे राज्यहित में एक सराहनीय कदम बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा, “छत्तीसगढ़ सरकार हर कर्मचारी को अपने परिवार का हिस्सा मानती है और उनकी जायज मांगों के प्रति सदैव संवेदनशील रही है। जनता का स्वास्थ्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।” उन्होंने विश्वास जताया कि कर्मचारियों के काम पर लौटने से प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएँ और मजबूत होंगी तथा जनता को बेहतर चिकित्सा सुविधाएँ मिलेंगी।

उल्लेखनीय है कि एनएचएम कर्मचारी अपनी दस-सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर थे। राज्य सरकार ने इनमें से चार मांगों को पूरा कर दिया है, जबकि तीन अन्य मांगों पर कार्यवाही के लिए एक समिति का गठन किया गया है। संविलयन, पब्लिक हेल्थ केडर और आरक्षण जैसी मांगों पर केंद्र सरकार द्वारा निर्णय लिया जाना बाकी है।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने भी मुख्यमंत्री की पहल पर हड़ताल समाप्त होने पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कर्मचारियों ने राज्यहित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इस बैठक के दौरान विधायक किरण देव और कर्मचारी संघ से डॉ. अमित मिरी, डॉ. रविशंकर दीक्षित, पूरन दास, तथा कौशलेश तिवारी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!