प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

गांवों में विकास की पड़ताल: कलेक्टर-सीईओ ने देखा प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट, पौधारोपण और रेनवॉटर हार्वेस्टिंग

बालोद कलेक्टर ने प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट का लिया जायजा, अमृत सरोवर में किया पौधारोपण

बालोद।बालोद की कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा और जिला पंचायत सीईओ सुनील चंद्रवंशी ने बुधवार को गुरूर ब्लॉक के ग्राम तार्री और सोहपुर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट सेंटर, अमृत सरोवर और प्रधानमंत्री आवास योजना से बने घर का निरीक्षण कर ग्रामीणों से सीधे संवाद किया।

प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट का निरीक्षण

ग्राम तार्री पहुंचकर कलेक्टर और सीईओ ने महिला स्व-सहायता समूह द्वारा संचालित प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट सेंटर का जायजा लिया। यहां उन्होंने समूह की दीदियों से बातचीत कर प्लास्टिक संग्रहण, बेलिंग, फटका और थ्रेड बनाने की प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि यह पहल न सिर्फ पर्यावरण संरक्षण में मददगार है बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर भी बना रही है।

अमृत सरोवर में पौधारोपण

इसके बाद दोनों अधिकारी ग्राम सोहपुर पहुंचे, जहां मनरेगा के तहत तैयार अमृत सरोवर का अवलोकन किया। कलेक्टर दिव्या मिश्रा ने सरोवर किनारे नीम का पौधा लगाकर ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाएं और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करें, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए हरा-भरा वातावरण बन सके।

प्रधानमंत्री आवास योजना का फोकस

दौरे के दौरान कलेक्टर और सीईओ ने प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही दुलौरिन बाई के नए घर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने घर की गुणवत्ता और निर्माण प्रक्रिया की जानकारी लेते हुए सुझाव दिया कि प्रत्येक आवास में रेनवाटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था की जाए। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिया कि आगे बनने वाले सभी आवासों में इस सुविधा को अनिवार्य किया जाए।

ग्रामीणों से जुड़ाव

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने ग्रामीणों से बातचीत की और योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ तभी सार्थक होगा जब गांव के लोग पूरी जिम्मेदारी और सक्रियता के साथ जुड़ेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!