प्रदेश रूचि

जर्जर ताँदुला पुल पर युवाओं का अनोखा विरोध गड्ढों से भरे पुल पर फूल देकर किया स्वागत, जिम्मेदारों की लापरवाही पर उठे सवाल

 

बालोद।जिला मुख्यालय में प्रवेश का मुख्य मार्ग बने ताँदुला पुल की हालत अब बेहद खतरनाक हो चुकी है। पुल पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं और उनमें से लोहे के सरिए तक बाहर निकल आए हैं। यह स्थिति रोजाना सफर करने वालों के लिए जान का खतरा बनी हुई है।

लोगों का कहना है कि जिला प्रशासन से लेकर जनप्रतिनिधि तक इसी मार्ग से रोज गुजरते हैं, मगर अब तक किसी ने पुल की मरम्मत की पहल नहीं की। मजबूरी में आमजन को इस पुल से होकर गुजरना पड़ रहा है।

इसी लापरवाही को लेकर युवाओं ने गुरुवार को अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने पुल पर खड़े होकर आने-जाने वालों को फूल दिए और कहा—“गड्ढों वाले पुल में आपका स्वागत है।” इस व्यंग्यात्मक अंदाज़ ने राहगीरों का ध्यान खींचा और जिम्मेदारों पर सवाल खड़े किए।

युवाओं का कहना

युवाओं का कहना है कि इस मार्ग से रोज हजारों लोग गुजरते हैं और हादसे का खतरा हमेशा बना रहता है। जब लगातार शिकायतों के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई, तो उन्होंने व्यंग्यात्मक तरीके से विरोध जताने का निर्णय लिया।

 इस अनोखे प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे युवा नेता देवेन्द्र साहू ने बताया कि “पुल पूरी तरह जर्जर हो चुका है। यहां रोज हादसे का खतरा बना रहता है। जब प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है तो हमने लोगों को फूल देकर यह संदेश दिया कि वे कितने खतरे में सफर कर रहे हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!